{"_id":"65984faa549c1a0d9c0c5c84","slug":"glucose-kept-rising-for-an-hour-after-the-death-of-a-middle-aged-man-unnao-news-c-221-1-uno1004-8191-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अधेड़ की मौत के एक घंटे तक चढ़ता रहा ग्लूकोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अधेड़ की मौत के एक घंटे तक चढ़ता रहा ग्लूकोज
Sat, 06 Jan 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड नंबर 21 पर भर्ती एक अधेड़ दर्द से छटपटाता रहा। इसके बाद मरीज की शुक्रवार की दोपहर मौत हो गई थी। लेकिन मौत के एक घंटे बाद तक उसके ग्लूकोज चढ़ता रहा। किसी स्टाफ नर्स ने उसे जाकर भी नहीं देखा।
शुक्लांगज के गायत्री मंदिर के पास बृहस्पतिवार को एक करीब 50 वर्षीय अधेड़ पड़ा मिला था। रात में एंबुलेंस चालक ने उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। उसे बेड नंबर 21 पर भर्ती कर दिया गया, इलाज शुरू किया गया और ग्लूकोज की बोतल लगाने के बाद स्टाफ बैठ गया। वह शुक्रवार दोपहर काफी देर तक दर्द से छटपटाता रहा और दोपहर करीब 12 बजे उसकी मौत गई। लेकिन किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। एक बजे तक उसके ग्लूकोज भी चढ़ता रहा। वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने स्टॉफ रूम में जाकर जब बुजुर्ग के शरीर में कोई हरकत न होने की जानकारी दी। इस पर डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश पहुंचे और जांच कर मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि स्टाफ नर्स के अनुसार उन्होंने मौत के 10 मिनट पहले उसे देखकर आई थी। बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।