{"_id":"67227dbf81553882ff0e4834","slug":"girls-team-of-gajnikheda-school-won-the-kabaddi-competition-unnao-news-c-221-1-sknp1055-121997-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कबड्डी प्रतियोगिता में गजनीखेड़ा विद्यालय की बालिका टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कबड्डी प्रतियोगिता में गजनीखेड़ा विद्यालय की बालिका टीम जीती
विज्ञापन
उन्नाव। युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल विभाग सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता सरैंया स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। कबड्डी सब जूनियर बालिका में गजनीखेड़ा विद्यालय और बालक वर्ग में सुरेश पांडेय की टीम ने बाजी मारी।
विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के गांवों के 350 युवाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। 100 मीटर सबजूनियर बालक में श्रीश, जूनियर में अमित, बालिका सब जूनियर में अर्पिता रावत, जूनियर में सानिया गौतम और सीनियर में रिया सुदर्शन ने फर्राटा भरा। 400 सब जूनियर बालक में अनुज सिंह भदौरिया और बालिका में सानिया गौतम पहले स्थान पर रहीं। 1500 मीटर सीनियर बालक में हिमांशु व बालिका में पूजा रावत अव्वल रही।
गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में इशांक मिश्रा व लंबी कूद में अमित ने जीत हासिल की। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में नेतुआ ग्रामीण और बालिका वर्ग में रश्मि लोक की टीम जीती। सीनियर बालक वर्ग में रॉयल ट्रिगर्स टीम विजेता रही।
विज्ञापन
वॉलीबॉल सीनियर बालक में स्वर्ग अग्निहोत्री की टीम ने बाजी मारी। कुश्ती 55 किग्रा भार वर्ग में नमन शर्मा और 50 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु कश्यप अव्वल रहे। बैडमिंटन सीनियर वर्ग में अनंत प्रकाश मिश्रा ने बाजी मारी। जूडो 61 किग्रा भार वर्ग में साल्की मिश्रा, 47 किग्रा में सानिया गौतम, 29 किग्रा में कार्तिक यादव, 25 किग्रा वर्ग में आदित्य पाल विजयी रहे। वेटलिफ्टिंग में शौर्य पांडे व दिव्या ने जीत दर्ज की। विधायक व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चांदनी सोनी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस दौरान युवक मंगल दल अध्यक्ष आकाश मिश्रा, सौरभ सिंह, सुशील कुमार, ज्योति कश्यप, शौर्य पांडे, अमन यादव, दिव्या, पीआरडी जवान धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, उमा कुमारी, राजेंद्र तिवारी, कपेंद्र आदि रहे।