फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Girl students became DM, SP and BSA for a day

Unnao News: एक दिन के लिए डीएम, एसपी और बीएसए बनीं छात्राएं

Fri, 11 Oct 2024 03:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Girl students became DM, SP and BSA for a day
उन्नाव। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज पांच के तहत छात्राओं को एक दिन का सांकेतिक डीएम, एसपी और बीएसए बनाया गया। छात्राओं ने विभागीय कामों की जानकारी ली। साथ ही फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम बनी छात्रा ने एक मामले में नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन


डीएम की कुर्सी पर बैठीं राहेमीन ने शुरू कराई जमीन कब्जे की जांच

जीजीआईसी की कक्षा 12 की छात्रा राहेमीन बुधवार को एक दिन की डीएम बनाई गईं। राहेमीन कला एवं निबंध प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा हैं। डीएम बनी छात्रा ने पहले तो कामकाज की जानकारी ली। बाद में फारियादियों की समस्याएं सुनीं। इसमें बिछिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत हुसैननगर निवासी शिवनारायण टंडन जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर आए थे। प्रार्थनापत्र पढ़ने के बाद संबंधित नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम गौरांग राठी से कार्ययोजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

एसपी की कुर्सी पर बैठकर खुशबू ने सुनी शिकायतें
केंद्रीय विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा खुशबू चौरसिया को एक दिन का एसपी बनाया गया। खुशबू ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित को निदान के निर्देश दिए। एसपी दीपक भूकर से खुशबू ने पुलिसिंग की बारीकियों की विस्तार से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पुलिस का काम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बनाना भी है। पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने छात्रा को प्रोत्साहित किया। छात्रा ने बताया कि इस अनुभव ने उन्हें यह महसूस कराया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। अगर उन्हें सही समय पर अवसर मिल जाए।
----------------------------
बीएसए बनीं पायल ने दिया स्वच्छता पर जोर
बिछिया ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा पायल एक दिन की बीएसए बनीं। अधिकारी के रूप में छात्रा पायल ने कार्यालय में स्टॉफ से परिचय पूछा। सभी से स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। स्टॉफ ने उन्हें योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट दिखाई। बीएसए बनी छात्रा ने अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पायल ने बीएसए संगीता सिंह से विभागीय कामों की जानकारी भी ली। छात्रा ने इसे अनूठी पहल बताया। साथ ही भविष्य में प्रशासनिक पद पर जाने की इच्छा भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed