{"_id":"5e4d90438ebc3eccc902aafc","slug":"girl-returning-from-school-crushed-to-death-by-truck-jammed-unnao-news-knp5457257165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत, जाम
विज्ञापन
औरास में ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : UNNAO
औरास(उन्नाव)। स्कूल से घर जा रही साइकिल सवार कक्षा सात की छात्रा को चकलवंशी-मियागंज मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक कुचलते हुए निकल गया। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। तीन थानों की पुलिस के साथ हसनगंज तहसीलदार व बीएसए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एक घंटा जाम के दौरान वाहनों की कतारें लग गईं। मृतका के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
औरास थाना क्षेत्र के इनायतपुर बर्रा गांव निवासी नादिर की पुत्री आकांक्षा उर्फ सितारा (12), आदमपुर फैजुल्लानगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा थी। बुधवार को वह दोपहर करीब एक बजे लर्निंग आउट कम की परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रही थी। क्षेत्र के इनायतपुर बर्रा के प्रेम नगर तिराहा के पास औरास से मियागंज की ओर जा रहा ट्रक छात्रा को कुचलते हुए निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रक का पीछा किया लेकिन वह मियागंज की ओर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर चकलवंशी-मियागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को सड़क से हटाने व पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो भीड़ आक्रोशित हो गई। भीड़ में शामिल युवकों ने वाहनों में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। सूचना पर एसओ ओमप्रकाश रजक पहुंचे और परिजनों को सड़क से हटने के लिए कहा।
लेकिन लोग उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद हसनगंज व आसीवन थाना का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। तहसीलदार हसनगंज नरेंद्र यादव व बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई करने व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतका के घरवाले सड़क से हटे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई नाजिम ने ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका की मां नाजिमा का रो रोकर बुराहाल रहा। मृतका आठ भाई×बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
सड़क पर जाम और हंगामा की सूचना पर सीओ बांगरमऊ गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थितियां बिगड़ती देख वायरलेस पर एलओ स्कीम (लॉ एंड आर्डर) लागू की। एलओ स्कीम लागू होते ही हसनगंज और आसीवन एसओ के अलावा चार चौकी प्रभारी व पीआरवी मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल को देख जाम में लगाए लोगों में कई एक-एक कर वहां से हट गए। जिसके बाद पुलिस ने जाम के हालात पर काबू पा लिया।