फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Girl dies in engine lease

इंजन के पट्टे में फंसकर बालिका की मौत

Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Girl dies in engine lease
बांगरमऊ(उन्नाव)। क्षेत्र के ग्राम गड़रियनपुरवा मजरा भिखारीपुर कस्बा में खेतों की सिंचाई के दौरान इंजन के पट्टे में फं सकर एक 6 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

गड़रियनपुरवा निवासी नैपाली लोध के यहां बुधवार को उसकी पुत्री संगीता पत्नी सुनील निवासी ग्राम संडीला अपनी 6 वर्षीय बेटी शिवांगी के साथ आई थी। गुरुवार को नैपाली के खेत में धान की रोपाई हो रही थी जिसमें पानी भरने के लिए एक इंजन चल रहा था। कई मजदूर लगे हुए थे। खेत मालिक ने उन सभी को बांगरमऊ से नाश्ता मंगा कर खिलाया। शिवांगी भी अपने नाना को देखने खेत पर पहुंच गई। उसने भी जलेबी खाई और पानी पीने के लिए इंजन की ओर गई। तभी उसके गले में पड़ा दुपट्टा अचानक इंजन के पट्टे में फं स गया और वह उस में उलझ गई। जब तक खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर इंजन को बंद करते तब तक शिवांगी की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। शिवांगी की मौत की खबर सुन उसकी मां संगीता बेहाल हो गई। परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार नानामऊ तट पर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed