फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ghatauli found in government ration shop

सरकारी राशन दुकान में, मिली घटतौली

Tue, 08 Sep 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ghatauli found in government ration shop
पुरवा(उन्नाव)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊंचगांव सानी में कोटे की दुकान में कम राशन वितरण की जांच के लिए नायब तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने कार्डधारकों से बयान लिए तो अंत्योदय कार्ड पर कम राशन दिए जाने की बात सामने आई। जांच में गोदाम में स्टॉक भी ज्यादा पाया गया। नायब तहसीलदार ने घटतौली की रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम को सौंपी है।
विज्ञापन

ऊंचगांव सानी के एक ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लगाया था। एसडीएम राजेश चौरसिया ने मामले की जांच नायब तहसीलदार अमृतलाल व लेखपाल अनिल तिवारी को साैंपी। सोमवार को नायब तहसीलदार लेखपाल के साथ कोटे की दुकान पर पहुंचे। मौके पर कोटेदार का पुत्र मिला। यहां पर मौजूद अंत्योदय कार्डधारकों ने जांच अधिकारियों को बताया कि 35 किलो राशन के स्थान पर 33 किग्रा ही मिलता है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने रजिस्टर चेक किया तो पता चला कि स्टॉक में गेहूं 21.75 क्विंटल और चावल 21.25 क्विंटल होना चाहिए लेकिन मौके पर गेहूं करीब 37.5 क्विंटल तथा चावल 20 क्विंटल पाया गया। दुकानदार पर न रेटबोर्ड था और ना राशन कार्डधारकों की सूची ही अंकित मिली। नायब तहसीलदार ने कोटे के अभिलेख कब्जे में ले लिए। उन्होंने बताया कि घटतौली की पुष्टि होने पर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि मौके पर स्टॉक ज्यादा पाया गया है। जिससे स्पष्ट है कि घटतौली की जा रही थी। कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed