फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Get rid of the houses underwent HT

घरों के ऊपर से गुजरी एचटी से मिलेगी निजात

Sat, 30 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 30 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Get rid of the houses underwent HT
नगर में मकानों, स्कूलों व सरकारी भवनों की छतों के ऊपर से निकली विद्युत लाइन से होने वाले हादसों से क्षेत्रीय निवासियों को जल्द ही निजात मिलेगी। विभाग ने लाइन हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों की मानें तो एक सप्ताह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
नगर में दशकों से दर्जनों मकानों, स्कूलों और सरकारी भवनों की छतों से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। बरसात के दिनों में छतों पर करंट उतरने की आशंका से नागरिकों में दहशत है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार इस लाइन को हटाने की मांग की, लेकिन विभाग द्वारा इसे हटाया नहीं गया। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन


 
इस खबर को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने इसके निस्तारण करने की कवायद शुरू कर दी है। विभाग द्वारा इस लाइन को हटाने के लिए विद्युत पोल खड़े कर दिए गए हैं। अब यह विद्युत लाइन हरदोई-उन्नाव मार्ग से होकर गुजारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। विभाग के इस कदम पर गोपालजी रस्तोगी, अजय तिवारी, हॉजी मो. शादाब, रूपम रस्तोगी, अरविंद शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed