फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Get books from the base values

किताबों से ही मिलता जीवन मूल्यों का आधार

Fri, 25 Dec 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 25 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Get books from the base values

शहर के कॉलेज रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ में चल रहे नौ दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ एनबीजीआई के संरक्षक नरेंद्र भदौरिया व बेनहर इंटर कॉलेज के प्रबंधक फैज अलअल्वी ने दीप जलाकर किया। मेले को देखने बाद नरेंद्र भदौरिया ने कहा कि आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने भारतीय संस्कृति के आदर्शों के साथ-साथ जीवन मूल्यों का विस्तार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने संस्कृति की जो अमृत गंगा प्रवाहित की उसे पूरे देश में गायत्री परिवार प्रसारित कर रहा है। बेनहर इंटर कॉलेज के प्रबंधक फैज अल अलवी ने कहा कि इन पुस्तकों के लेखक गुरु जी की शिक्षाओं को ग्रहण कर व्यक्ति आज के विपरीत समय में भी शांत होने के साथ-साथ आनंदित हो सकता है। समाज सेवी प्रवीण सिंह व राजेश त्रिपाठी एडवोकेट ने भी आयोजन की सराहना की और कहा कि यह सभी पुस्तकें प्रेरणादायक हैं। जिन्हें बार-बार पढने का मन करता है। इस दौरान कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी स्कूल पहुंचे और किताबें देखीं। इस दौरान बच्चों ने अपने विषय से संबंधित किताबें खरीदी भी। मेले में साधना उपासना, स्वास्थ्य एवं औषधि, महापुरुषों के जीवन वृत्तांत आदि किताबों पर लोगों का ध्यान आकर्षित रहा। इस दौरान विद्या शंकर अवस्थी, वंदना दीक्षित, सरयू प्रसाद शुक्ला, सरल अग्रिहोत्री, हरि प्रसाद मिश्र, मालती मिश्रा, सूर्यपाल सिंह, नंद किशोर साहू, शिव प्रकाश अवस्थी, रामगोपाल बाजपेई, सिद्धिनाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed