फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   genhu

गेहूं के समर्थन मूल्य में 40 रुपये का इजाफा

Fri, 04 Mar 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
genhu
उन्नाव। जिले में सरकारी गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले सीजन में 1975 रुपये था। इसे इस बार बढ़ाकर 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को विपणन विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से जिले में सरकारी गेहूं की खरीद शुरू होगी। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में सरकारी गेहूं की बिक्री के लिए कृषकों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसानों को अपना बैंक खाता सीबीएसयुक्त शाखा में खुलवाना पड़ेगा। यह पंजीकरण किसान स्वयं जनसूचना केंद्र अथवा साइबर कैफे के माध्यम से करा सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों को खाद्य विभाग के विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराते समय किसान को जोतबही, खसरा, भूमि/फसल का रकबा, आधारकार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर देना होगा। जो किसान 100 क्विंटल से अधिक के गेहूं की बिक्री करेगा तो खरीद से पहले उसका उपाजिलाधिकारी से सत्यापन कराया जाएगा। विभाग ने रजिस्ट्रेशन के लिए साइट खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार प्रशासन ने 40 क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दे दी है। इसमें विपणन शाखा के 6, पीसीएफ के 26, एसएफसी के 7 और भारतीय खाद्य निगम के 1 केंद्र खोले जाएंगे। जैसे ही खरीद शुरू होगी उसके बाद केंद्र बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। आनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। किसान जहां तक संभव हो तो एकल बैंक खाता ही पंजीकरण में दर्ज कराएं।
श्याम मिश्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed