{"_id":"655666f9581080eb700d6084","slug":"gangaghat-railway-station-will-soon-be-rejuvenated-unnao-news-c-12-1-knp1061-475932-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगाघाट रेलवे स्टेशन का जल्द होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगाघाट रेलवे स्टेशन का जल्द होगा कायाकल्प
Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
नाप-जोख करने लखनऊ से आई टीम, प्लेटफॉर्म की बढ़ेगी लंबाई और ऊंचाई, बनेगा फुट ओवरब्रिज- सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन के चारों ओर बनेगी चहारदीवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्लागंज। गंगाघाट रेलवे स्टेशन का जल्द कायाकल्प होगा। यात्री सुविधाएं व अन्य संसाधन बढ़ाने को लेकर गुरुवार को लखनऊ रेल पथ विभाग लखनऊ से आई पांच सदस्यीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही नाप-जोख की। टीम जल्द ही रिपोर्ट लखनऊ डीआरएम कार्यालय को सौंपेगी। कायाकल्प के तहत स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई और ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही फुट ओवरब्रिज सहित अन्य कई काम होगें।
गुरुवार दोपहर लखनऊ से रेल पथ विभाग की टीम गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के चारों ओर चहारदीवारी के लिए राजीव नगर खंती की ओर से मदनी नगर की तरफ रेलवे की जमीन की नाप-जोख की। बताया गया सुरक्षा की द़ृष्टि से स्टेशन के चारों ओर दीवार खड़ी की जाएगी। साथ ही प्लेटफॉर्म की नाप की गई।
रेल पथ विभाग के कर्मचारी हर्षित कुमार ने बताया कि डीआरएम के निर्देश पर यहां निरीक्षण के लिए टीम भेजी गई है। यात्री सुविधाएं व संसाधनों की रिपोर्ट तैयार कर जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन
राजवी नगर खंती में बनेगा यार्ड, रेलवे की जमीन होगी खाली
लखनऊ से आई टीम ने बताया कि रेलवे स्टेशन के किनारे रेलवे की जमीन पर राजीव नगर खंती नाम से बस्ती बसी है। यहां रेलवे की ओर से यार्ड बनना प्रस्तावित है। ऐसे में जमीन को रेल प्रशासन की ओर से जल्द ही खाली कराया जाएगा। जिसके बाद ही यहां यार्ड का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। बता दे कि रेलवे की जमीन पर तकरीबन तीन से चार हजार लोग कच्ची बस्ती में रहते हैं।