{"_id":"656f57e9eb67c4e5bf01ac96","slug":"gangaghat-police-reached-the-death-of-shuklaganj-youth-outside-the-hall-unnao-news-c-12-1-knp1074-499072-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हैलट के बाहर शुक्लागंज के युवक की मौत पहुंची गंगाघाट पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हैलट के बाहर शुक्लागंज के युवक की मौत पहुंची गंगाघाट पुलिस
Tue, 05 Dec 2023 10:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट पुलिस को स्वरूपनगर कानपुर की पुलिस ने मंगलवार को संपर्क कर बताया कि शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट निवासी एक मृत युवक का शव हैलट अस्पताल के पास दो दिन पहले पड़ा मिला है। जिसके परिवार वालों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जबकि आधार कार्ड से पहचान हो चुकी है। जिसके बाद जांच करने गंगाघाट पुलिस पहुंची और मृतक के परिवार वालों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी बिंदानगर गंगाघाट कोतवाली जनमेदय सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर कानपुर की स्वरूपनगर थाना पुलिस ने संपर्क किया मौके पर जांच करने पहुंचे तो मृतक का नाम अमर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी गंगाघाट कोतवाली मोहल्ला श्रीनगर लिखा आधार कार्ड मिला जिसकी जांच पड़ताल की गई लेकिन रात तक मृतक के परिजन नहीं मिले। मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी हलांकि शव को स्वरूपनगर थाना पुलिस को ही सुपुर्द कर दिया गया है।
कानपुर स्वरूपनगर थाना के हैलट चौकी प्रभारी पकंज यादव ने बताया कि मृतक किसी बीमारी से ग्रसित था जिसका उपचार कराने आया था और अचानक मौत हो गई। जिसके परिवार वालों का पता लगाने के लिए स्वरूप नगर और गंगाघाट पुलिस मिलकर काम कर रही है।