फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   'Ganga Tenrian hygiene should be closed'

‘गंगा स्वच्छता को बंद होनी चाहिए टेनरियां’

Fri, 08 Jan 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 08 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
'Ganga Tenrian hygiene should be closed'

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने गंगा की स्वच्छता के लिए टेनरियों को बंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए टेनरियों का बंद होना बेहद जरूरी है। इस बाबत वह जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

नगर के मरहला चौराहे पर गुरुवार को लोक जन शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जोरदार स्वागत किया। वह कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे यहां पत्रकारों के गंगा स्वच्छता अभियान के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टेनरियां यदि अभी तक बंद नहीं हुई है तो उन्हें बंद करना चाहिए। इन्हें बंद किए बगैर गंगा को स्वच्छ रखना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही वह मंत्रिमंडल की बैठक में बात करेंगे। वहीं आने वाले विधान सभा चुनाव पर पूछे गए सवालों के जवाब में केंद्रीय मंत्री यह कहते हुए चुप्पी साध गए कि आने वाला समय बतायेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बोले की वह सभी आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहे। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधान अनिल त्रिवेदी, डा. पंकज पासी, संत कुमार, राजू शुक्ला जनसेवक, देशराज सहित अन्य कई कार्यकर्ता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed