फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Game of stealing trucks from trucks

ट्रकों से चोरी से सामान उतारने का खेल

Sat, 26 Dec 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Game of stealing trucks from trucks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर संचालित पेट्रोल पंप के अलावा ढाबों पर अवैध रूप से सीमेंट, सरिया, डीजल व पेट्रोल ट्रकों से उतारने का काम जोरों पर चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अवैध कारोबारियों को स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त हैं। गुरुवार रात सोहरामऊ के आशाखेड़ा के पास खाली प्लाट में चोरी से उतारे जा रहे एथनाल व डीजल-पेट्रोल पर थाना पुलिस की नजर नहीं गई।
स्वॉट टीम द्वारा गुरुवार को सोहरामऊ के आशाखेड़ा गांव स्थित एक खाली प्लॉट में दबिश देकर एथनाल से भरे दो टैंकर, व टैंकरों से जरीकेन में उतारा गया डीजल, पेट्रोल बरामद किया था। मौके से पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा था, जबकि मुख्य सरगना फरार हो गया था। 13 जनवरी 2019 को सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हाईवे पर बंद प्लाईवुड फैक्टरी में पूर्व हसनगंज एसडीएम व सीओ ने दबिश देकर एक डीजल का भरा टैंकर, चार ड्रम समेत 6 जरीकेन बरामद किए। दो लोगों को मौके से गिरफ्तार भी किया था। इसी तरह 9 सितंबर 2019 को पूर्व एसडीएम हसनगंज प्रवीण कुमार ने अजगैन पुलिस की टीम के साथ सोहरामऊ के रसूलपुर स्थित ढाबा पर छापा मारकर 30 जरीकेन में 400 लीटर चोरी का डीजल, 350 लीटर पेट्रेाल बरामद किया था।
विज्ञापन

--
बोले एसपी
एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सीओ हसनगंज आरके शुक्ल को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रशासनिक टीम के साथ हाईवे पर ढाबा व पेट्रोल पंप के अलावा अन्य उन सभी जगहों पर दबिश देकर कार्रवाई करें। यदि अवैध कारोबार में स्थानीय पुलिस की संलिप्तता मिली तो जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed