फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Friends did not support in BC, doctor consumed poison due to insult

Unnao News: बीसी में दोस्तों ने नहीं दिया साथ, अपमान पर डॉक्टर ने खाया जहर

Sat, 01 Feb 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Friends did not support in BC, doctor consumed poison due to insult
गंजमुरादाबाद। बीसी में लगाए रुपये मांगने पर अनादर से क्षुब्ध दंत चिकित्सक ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाए, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि जिन लोगों के साथ बीसी का काम शुरू किया था, उन्होंने साथ नहीं दिया। इससे पैसा लगाने वाले अपमानित करने लगे।
विज्ञापन

बांगरमऊ के मोहल्ला नौनिहालगंज निवासी दंत चिकित्सक शिवम त्रिपाठी 21 लोगों के साथ मिलकर बीसी चलाते थे। प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये जमा करता था। उसमें लोगों ने लाखों रुपये लगा रखे थे, लेकिन 21 लोगों की टीम में कुछ लोगों ने पैसा लगाना बंद कर दिया। इससे बीसी का काम डगमगाने लगा। पिछले तीन महीने से जिन लोगों ने रुपये लगाए थे, उन्होंने तगादा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों एक युवक ने उनके साथ रास्ते में बदसलूकी भी की। शिवम ने अपने पास से और जेवर बेचकर रुपये दिए, लेकिन जब सब खत्म होता देखा तो शनिवार को उन्होंने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने जांच की और उन्हें सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अमर उजाला इस वायरल सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं आई है। सिर्फ जहर खाने का पता चला है। डॉक्टर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सुसाइड नोट में लिखी गईं बातें
दंत चिकित्सक शिवम त्रिपाठी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह मूलतः चकहनुमान के निवासी हैं। पिता आजाद त्रिपाठी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। उनके खोले चिकित्सालय का संचालन कर रहे हैं। बताया कि नगर के ही 21 लोगों की सामूहिक रूप से आपसी बीसी शुरू की थी। बीच में लोगों ने साथ छोड़ दिया, रुपये लगाने वाले पिछले तीन माह से रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे और अपमानित कर रहे थे। जेवर गिरवी रखकर कुछ लोगों का पैसा भी वापस भी किया। अब हिम्मत न होने से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed