फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Freight locomotive failure, late trains

मालगाड़ी का इंजन फेल, कई ट्रेनें लेट

Fri, 01 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 01 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Freight locomotive failure, late trains

उन्नाव। मगरवारा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। एलकेएम सहित अन्य गाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर आउटरों पर रोक दिया गया। स्टेशन मास्टर ने एक अन्य ट्रेन का इंजन काटकर मालगाड़ी में जुड़वाया। इसके बाद अन्य ट्रेनें आगे बढ़ सकीं।

विज्ञापन


लखनऊ से कानपुर जा रही मालगाड़ी का इंजन मगरवारा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को फेल हो गया। चालक ने पहले तो गार्ड के साथ मिलकर इंजन की मरम्मत करने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इंजन को दुरुस्त करने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद भी जब इंजन सही नहीं हुआ तो दूसरी ट्रेन का इंजन भेजा गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मालगाड़ी के इंजन में दूसरी गाड़ी का इंजन जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन को आगे ले जाया गया। दूसरी ओर मालगाड़ी का इंजन फेल होने के बाद लखनऊ की ओर से आ रही एलकेएम को उन्नाव स्टेशन पर रोका गया। करीब एक घंटे बाद वह कानपुर की ओर रवाना हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed