फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   fraud in the name of handpump repairing

आरटीआई से दो गांवों में लाखों के गड़बड़झाले का खुलासा

Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
fraud in the name of handpump repairing
अचलगंज। विकासखंड के सिकंदरपुर कर्ण की दो ग्राम पंचायतों रानीपुर व टिकौली में कागजों में हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर के नाम पर लाखों रुपये निकालने का खुलासा आरटीआई के तहत हुआ है। शिकायतकर्ता ने डीएम को पत्र देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्लागंज निवासी अनुराग अवस्थी ने रानीपुर में वर्ष 2020-21 में हुए विकास कार्यों की आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। जवाब में उन्हें पता चला कि रानीपुर में 10 हैंडपंपों के रिबोर के नाम पर 28,2175 रुपये का भुगतान एक संस्था को हुआ है। इसी वर्ष टिकौली में पांच हैंडपंपों के रिबोर के नाम पर 1.42 लाख का भुगतान भी उसी सेंटर को किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2020 व 21 में दोनों गांवों में हैंडपंप रिबोर ही नहीं हुए। जबकि ये संस्था नहीं, कंप्यूटर हार्डवेयर व स्पेयर पार्ट्स की दुकान है, जो विभिन्न ब्लाकों में भी इसकी आपूर्ति करती है। इसी तरह रानीपुर गांव में वॉल पेंटिंग के नाम पर 1.26 लाख का भुगतान गिरीश पेंटर के नाम पर किया गया। जबकि वर्ष 2020-21 में कोई पेंटिंग कार्य नहीं हुआ। बीडीओ चंद्रशेखर ने बताया कि सूचना मिली है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed