{"_id":"d57ec251d6b2a0606c3353b53bf52223","slug":"fraud-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसेबाज ने दो एटीएम से उड़ाए 80 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसेबाज ने दो एटीएम से उड़ाए 80 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। खुद को बैंक अधिकारी बताकर जालसाज ने फोन पर एटीएम का सीक्रेट कोड पूछकर दोनों के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के हयासनगर निवासी विपिन को फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और उनके एटीएम कार्ड का सीक्रेट कोड पूछ लिया।
करीब दो घंटे बाद मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनके खाते से 29661 रुपये निकाले गए हैं और अब खाते में सिर्फ 54 पैसे बैलेंस है। पता चलते ही विपिन काली मिट्टी स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे और जानकारी करने के बाद खुद के साथ हुई जालसाजी की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसी तरह सूसूमऊ गांव निवासी गणेश को भी जालसाजों ने अपना शिकार बनाया और खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन