फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   four person death in accident

हादसों में चार की मौत

Mon, 11 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 11 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
four person death in accident

बछौरा/उन्नाव। रविवार को अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों से सड़कें लाल हुईं। हादसों में दंपति और उनकी एक मासूम बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी समेत नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मौरावां थाना क्षेत्र में गुलरिहा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोपेट सवार दंपति और उनकी डेढ़ वर्ष की बेटी को रौंद दिया तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। तहसीलदार के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद भीड़ सड़क से हटी। हाईवे पर अजगैन थाना के पास बाइक की टक्कर से आगे चल रही बाइक डिवाइडर में टकरा गई। बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि उसकी छोटी बहन घायल हो गई। हाईवे पर रविवार सुबह यात्रियों से भरे एक टेंपो का पहिया निकल जाने से टेंपो पुलिया में टकरा गया। हादसे में टेंपो में सवार नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र के उद्योदपुर गांव निवासी सुरेश लोधी (30) पुत्र भगवानदीन की डेढ़ साल की बेटी अंशिका कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। रविवार को सुरेश पत्नी संगीता (28) और बेटी को मोपेड में बैठाकर मौरावां कसबा गया था। बेटी को दवा दिलाने के बाद दोनों ने खरीदारी भी की। करीब दो बजे वह वापस घर लौट रहे थे तभी लच्छीखेड़ा गांव के सामने मौरावां की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि मां-बेटी उछलकर काफी दूर जा गिरी और सुरेश स्कार्पियो में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। कुछ दूर चलने के बाद स्कार्पियो खंती में पलट गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक भाग निकला जबकि उसमें बैठे तीन लोग चुटहिल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। लोगों के फोन करने के काफी देर बाद पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने स्कार्पियो में सवार तीनों लोगों को पुलिस ने थाने भेजवा दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और मृतक आश्रितों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग पर अड़ गए। जाम खुलवाने का प्रयास कर रही पुलिस और ग्रामीणों के बीच कई बार तीखी नोकझोक हुई। काफी देर समझाने के बाद भी ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए तो पुरवा तहसीलदार राजेश चौरसिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को  हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थाने के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बेलौरा गांव निवासी बहादुर (30) और उसकी बहन रामश्री (22) घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बहादुर को मृत घोषित कर दिया। रामश्री ने बताया कि रविवार को अचलगंज थानाक्षेत्र के आटा बंथर गांव निवासी उसके मामा भीम के बेटे लोलई की बारात जानी थी। वह दोनों अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।


लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज जा रही टेंपो चमरौली गांव के सामने पहुंची थी तभई उसका पहिया निकल गया और टेंपो पुलिया से टकरा गया। हादसे के समय टेंपो में बैठे मुर्तजानगर निवासी लीलातवी (30) उनकी बेटी सोनम (7) और सोनी (3) के अलावा बिचपरी गांव के  राजकुमार (45), बुटवल गाव के श्रीकृष्ण (65), सरेनी रायबरेली के रामकरन (57), पुरवा के चमियानी गांव निवासी देशराज (60), सोहरामऊ के मौहारी निवासी जगन्नाथ (22) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और पास में एक पेड़ की छांव में बैठाया। पुलिस ने घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed