{"_id":"5884f7774f1c1b7649efeb90","slug":"four-killed-including-winter-geezer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी से वृद्धा समेत चार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से वृद्धा समेत चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
patients in hospital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौरावां थानाक्षेत्र के पठकीटोला निवासी प्रियवृत मिश्र (55) पुत्र राधाकृष्ण दो दिन पहले सर्दी लगने से बीमार हो गए थे। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। शनिवार देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को बेटे प्रियवृत का शव गांव पहुंचा। बेटे का शव देख वृद्ध राधाकृष्ण (80) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पिता व पुत्र की मौत से गांव में मातम छा गया।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव कुशालखेड़ा मजरा मजरा सरायअख्तियारपुर निवासी वेद प्रकाश (35) पुत्र स्व. प्यारेलाल को चार दिन पहले ठंड लगी थी बाद में उसे बुखार आ गया था। सफीपुर के एक नर्सिंगहोम में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक वेद के पास मात्र एक बीघे जमीन है। उसी से वह परिवार का पालन पोषण करते थे। मृतक वेदप्रकाश के पत्नी संतोषा के अलावा बेटों में प्रिंस (9) लक्की (7) भूरा (4) व बेटी अवनी (2) हैं।
विज्ञापन
वहीं जिला अस्पताल में शनिवार की देर शाम सदर कोतवाली के लोकनगर निवासी जितेंद्र ( (30) पुत्र खुशीलाल व बिहार थानाक्षेत्र के मनिहार की कृष्णादेई (70) पत्नी जयकरन की ठंड लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन