फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four days before the daughter's wedding, a father died in a road accident

Unnao News: बेटी की शादी से चार दिन पहले पिता की सड़क हादसे में मौत

Wed, 07 May 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 07 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four days before the daughter's wedding, a father died in a road accident
फतेहपुर चौरासी। बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की बाइक में ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। शादी से चार दिन पहले पिता की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के रबड़ी मार्ग पावर हाउस निवासी किसान अमर सिंह (48) की बेटी की 10 मई को शादी है। सोमवार शाम वह शादी का कार्ड देने अपनी ससुराल फतेहपुर चौरासी के कल्लूपुरवा गांव आए थे। लौटते समय सोमवार रात करीब 10 बजे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कठिघरा गांव स्थित दुग्ध डेयरी के सामने बाइक में ऑटो ने टक्कर मार दी। घटना में अमर के साथ ऑटो चालक सफीपुर के मवईभान निवासी वीरेंद्र पाल (36) और उसमें सवार रोहित (15) घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गयाा। डॉक्टर ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी दी गई। ऑटो चालक ने बताया कि वह फतेहपुर चौरासी के थानाक्षेत्र के गांव लंबुई निवासी ममेरे भाई सुमेश की शादी में साढ़ू के बेटे रोहित के साथ जा रहा था। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमर के पिता बोले- नहीं टलेगी शादी, फेरे कराकर होगी विदाई
फतेहपुर चौरासी। जिस घर में चार दिन बाद बेटी की बरात आनी हो वहां अचानक से परिवार के मुखिया की मौत की खबर से चीखें गूंजने लगीं। एक-दो रिश्तेदार भी घर आ चुके थे। लगभग तैयारियां भी पूरी हो गईं थीं। सिर्फ कार्ड बांटे जा रहे थे लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि अचानक से दुखों का पहाड़ टूटेगा। मृतक के वृद्ध पिता शिवमंगल ने बताया कि बेटा खेती कर परिवार पालता था। उसके तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी कुंती की 10 मई को बरात आनी है। अब शादी टाली नहीं जा सकती, इसलिए शादी उसी तिथि में होगी और सादगीपूर्ण तरह से पौत्री की विदाई कराई जाएगी। बेटे की मौत से मां रामकली, पत्नी रूपाना, बेटे संदीप, सुदीप, प्रदीप और बेटियों का बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed