फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Found dead in canal

नहर में डूबे युवक का चौथे दिन शव मिला

Thu, 16 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 16 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Found dead in canal
सफीपुर सारदा नहर में डूबे युवक शव मिलने पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
होली खेलने के बाद शारदा नहर में नहाते समय डूबे युवक का शव चौथे दिन दो किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला। शुक्लांगज व बिठूर से आए गोताखोराें ने शव खोजा।

सफीपुर कस्बा निवासी शिवलाल का पुत्र अन्नू मालिक (30) सोमवार दोपहर होली खेलने के बाद दोस्त रंजीत के साथ शारदा नहर में नहाने गया था। नशे की हालत में वह सलींद पुल के पास नहर की तेज धारा में कूद गया। उसे डूबते हुए लोगों ने देखा। लेकिन तेज बहाव होने से कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर पाए। रंजीत ने घटना की सूचना अन्नू के परिजनों को दी। जानकारी पर पुलिस ने बिठूर, कानपुर व शुक्लागंज के गोताखोरों को बुलाकर युवक को बाहर निकालने की कोशिश की।


तीन दिनों से गोताखोर उसे तलाशने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार सुबह गोताखोर मो. शकील व मो. हलीम निवासी शुक्लागंज ने लिलौरी पुल के पास झाड़ियों के बीच शव फंसा देखा। इस पर शव बाहर निकाला गया। अन्नु मलिक चार भाईयों में सबसे छोटा था। वह तहसील कार्यालय के सामने फोटो ग्राफी का काम करता था। बेटे की मौत से बड़े भाई वीरेंद्र, जयकरण, शैलेंद्र के साथ मां माया देवी का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed