फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fortunes changed to produce record crops

रिकार्ड फसलों का उत्पादन कर बदली किस्मत

Thu, 24 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 24 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fortunes changed to produce record crops

यह वह किसान हैं जिन्होंने विपरीत हालातों में भी खेती कर रिकार्ड उत्पादन किया। किसानों की यह उपलब्धि

विज्ञापन

कुछ मायनों में और भी उल्लेखनीय है कि क्योंकि पिछले कई सीजन से कुदरत ने लगातार किसानों को रुलाया है।  पिछले साल खरीफ सीजन में जहां जिले में सूखा पड़ा था वहीं रबी सीजन में ओलावृष्टि व बेमौसम की बारिश ने खेती को खासा नुकसान पहुंचाया था। इस बार भी खरीफ सीजन  में सामान्य बारिश न होने से प्रदेश सरकार ने जिले को सूखा घोषित कर दिया है। लगातार एक के बाद एक प्रकृति की मार से किसानों की कमर टूट चुकी है  इसके बाद भी इन किसानों ने खरीफ व रबी सीजन की फसलों का रिकार्ड उत्पादन  किया है। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन  पर आयोजित किसान सम्मान दिवस में इन कृषकों का शॉल उढ़ाकर व प्रशिस्तपत्र  देकर सम्मान किया गया।
उप कृषि निदेशक कार्यालय में आयोजित हुए सम्मान दिवस का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उप कृषि निदेशक अविनाश चंद्र तिवारी ने योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन डीबीटी के माध्यम से किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है। जिला कृषि अधिकारी यतींद्र सिंह ने किसानों को बताया कि अगर उन्हें खेती से संबधित किसी भी तरह की समस्या आती है तो वह अपने निकटस्थ राजकीय कृषि बीज भंडार या कृषि रक्षा इकाई पर अपनी समस्या का निवारण करा सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र शुक्ला ने जनपद में चल रही औद्यौगिक मिशन तथा नेशनल मिशन फार सस्टनेबुल एग्रीकल्चर योजना के विषय में जानकारी दी। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं को ठंड से बचाने व खुरपका मुंहपका के टीकाकरण व पशुओं के भोजन के संबंध में अवगत कराया। सचिव ज्योति चौधरी ने बताया कि किसानों के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर शुरु किया है। टोल फ्री नंबर पर कॉल कर किसान प्रदेश के किसी भी मंडी का रेट ले सकेंगे। वन विभाग के उप प्रभारी वन प्रभाग बांगरमऊ उदयवीर सिंह ने खेत की मेड़ों पर सेमल व सागौन तथा कम फैलने वाले प्रजाति के पौधे लगा कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस राजकीय बीज भंडार पर मनाया गया। प्रभारी अरविंद त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। यहां नबी हसन, नारेन्द्र कुमार, हरिश्चन्द्र, देवीचरण, रमेश चन्द्र, पप्पू, दुर्गा प्रसाद, देवीपाल, राजबहादुर आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम गंगेहरा मेें सूर्य कुमार कुशवाहा, रामजीवन राजू, रामचन्द्रपाल, इन्द्रेश, रामखेलावन ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।
विज्ञापन



किसान हुए सम्मानित

नाम-अनुराग सिंह
निवासी-लालाखेड़ा पुरवा
पैदावार-एक हेक्टेयर में 13.60 क्विंटल उर्द

नाम-चंद्रशेखर
निवासी-हीराखेड़ा हिलौली
पैदावार-एक हेक्टेयर में 61.20 क्विंटल धान

नाम-सुरेन्द्र कुमार
निवासी-अंगनुवाखेड़ा पुरवा
पैदावार-एक हेक्टेयर में 23.60 क्विंटल राई/सरसो

नाम-रामचन्द्र
निवासी-बंडहमीरपुर सिकन्दरपुर करन
पैदावार-एक हेक्टेयर में 56.80 क्विंटल गेहूं

पुरस्कार के लिए ऐसे करें आवेदन
जनपद में फसलों का प्रति हेक्टेयर अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाले किसान सम्मान दिवस में सम्मानित किया जाता है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसानों को अपने विकासखंड पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर रबी फसल के लिए मार्च की 31 तारीख तक तथा खरीफ फसल हेतु माह अगस्त की 31 तारीख तक रुपए 1 जमा कर अपना पंजीकरण कराना होता है। उपकृषि निदेशक ने किसानों को बताया कि जनपद में अधिक बोई जाने वाली रबी की दो फसलों गेहूं व राई/सरसो तथा खरीफ की दो फसलों धान एवं उर्द में प्रति हेक्टेयर अधिक उत्पादन प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चार कृषकों को रुपये सात हजार प्रति किसान, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के चार किसानों को पांच हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed