फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fort launched to destination

किले को पर्यटन स्थल बनाने का श्रीगणेश

Sun, 04 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 04 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fort launched to destination

डौंडियाखेड़ा में 1857 के अमर शहीद योद्धा राजाराव

विज्ञापन
राम बक्स सिंह के किले को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का शनिवार को श्रीगणेश हो गया।

भगवंतनगर विधायक ने इस काम का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजाराव राम बक्स सिंह ने जो कुर्बानी दी है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसे वीर योद्धा के लिए जितना किया जाए कम है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह को भी यहां लाकर स्थिति से अवगत कराया था। तब उन्होंने इस स्थल को पर्यटन स्थल घोषित किया था।

इस किले के लिए प्रदेश सरकार ने लगभग साढे़ तीन करोड़ रुपये का बजट पास किया है और आवश्यकता पड़ने पर सरकार इस बजट को बड़ा भी कर सकती है।

विधायक ने कहा कि  उनकी इच्छा है कि फतेहपुर व बांदा से आने वाले लोग जब गंगा पुल पार करें तो उन्हें राव राम बक्स के किले का चमकता हुआ गेट दिखे और लोग उसके सामने नमन करें।

राजा जी पुजारी और बहादुर थे, इसलिए उनके नाम पर घाट व अखाड़ा बनवाया जायेगा। पुरुष व महिलाओं के लिए शौचालय व रोजगार के लिए दुकानें बनवाई जाएंगी।

कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ सिंह चौहान ने किया। इस दौरान एसडीएम  मृत्युंजय राम, फूलचंद्र पासवान, सुरेंद्र मास्टर, ओम प्रकाश यादव, अजय पाल सिंह, आशीष दीक्षित, बऊआ मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, मिन्टू सिंह, अवधेश, इकबाल आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed