फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former minister Anwar Ahmed remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए पूर्व मंत्री अनवार अहमद

Thu, 27 Aug 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Former minister Anwar Ahmed remembered on Jayanti
?????? ???????? ??? ????? ?????? ????? ???? ?? ????? ?? ???? ????? ?? ?????????? ?? ??? ???? ?????????? ????????? ????? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पूर्व सांसद, मंत्री, एमएलसी व पूर्व जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ‘बाबूजी’ की 99वीं जयंती नगर पालिका परिषद के कैंप कार्यालय में मनाई गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत कटियार मंटू ने कहा कि अनवार अहमद का जीवन समाजवादी पार्टी और जनपद के लिए समर्पित रहा है। वो जनपद के गौरव रहे हैं। उनकी कमी पार्टी व हम जैसे कार्यकर्ताओं को हमेशा खलेगी। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा, चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक सपा नेता मुकेश यादव, राकेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा सोनी सिंह परिहार, राजेश मिश्रा ने भी पुष्प अर्पित कर अनवार अहमद को नमन किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

उधर, केसरगंज स्थित आवास पर सपा के पूर्व उपाध्यक्ष उजैर अहमद की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। यहां पर अनवार अहमद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, पूर्व मंत्री अशोक सिंह बेबी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी, अंशुमान सिंह ने भी जयंती पर बाबूजी को याद किया। इस दौरान फल, मास्क व सैनिटाइजर आदि का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed