फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former councillor arrested for helping Rohingya Sahil

Unnao News: रोहिंग्या साहिल की मदद करने वाला पूर्व सभासद गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 27 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Former councillor arrested for helping Rohingya Sahil
शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर निवासी रोहिंग्या साहिल का आधार कार्ड में बनवाने में मदद करने के आरोप में पूर्व सभासद मोहम्मद शहजादे को पुलिस ने सोमवार को गंगा नदी के किनारे से गिरफ्तार किया। मालूम हो कि रोहिंग्या साहिल को मंगलवार की रात कानपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। उसके पास नागरिकता का कोई दस्तावेज नहीं मिला था। इसके बाद रविवार को गंगाघाट पुलिस ने रोहिंग्या साहिल की पत्नी अजीदा, उसकी बहन सिनवारा व छोटे भाई की पत्नी नूरकायदा को जेल भेजा था।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल में जानकारी मिली थी कि रोहिंग्या साहिल का आधार कार्ड बनवाने में वार्ड नंबर-नौ मनोहर नगर निवासी पूर्व सभासद मोहम्मद शहजादे ने मदद की थी। पूर्व सभासद का मनोहर नगर में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या साहिल के परिवार का फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवाने में भी सहयोग रहा है। सोमवार को पूर्व सभासद मोहम्मद शहजादे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साहिल के परिवार के छह सदस्य पिता याहियां, मां रोहिमा, छोटे भाई अनवर, हबीबउल्ला, असमत, बहनोई जुनैद के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद इन सभी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सपा के सिंबल पर चुनाव जीता था मोहम्मद शहजादे
शुक्लागंज। मोहम्मद शहजादे गंगाघाट नगर पालिका के वार्ड नंबर-नौ मोहल्ला मनोहर नगर से सपा के सिंबल पर सभासदी का चुनाव लड़ा था। वर्ष 2017 से 2022 तक वह सभासद रहा था। इसी दौरान उसने रोहिंग्या परिवार की मदद की थी। उधर, सपा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि मोहम्मद शहजादे सपा से चुनाव जीता था, लेकिन अब पार्टी में नहीं है। वहीं, सपा शुक्लागंज नगर अध्यक्ष शुभ गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में शहजादे की पत्नी साजिया बानो सपा की सक्रिय कार्यकर्ता है और सपा से ही इसी वार्ड की सभासद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed