रैली निकाल जगाई मतदान की अलख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नार्मल स्कूल से निकाली गई रैली का नेतृत्व में डीएम अदिति सिंह ने किया। वह रैली के आगे खुली जीप में आगे बैठी हुई थी जबकि एसपी व सीडीओ पीछे की सीट पर खड़े थे। यहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं का आह्वान किया कि वह अपने वोट की ताकत को पहचाने। अपने वोट के महत्व को समझे और मतदान के दिन वोटिंग करके लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। डीएम ने कहा कि हम अपने भविष्य निर्माण की ताकत (वोट) को बर्बाद न होने दें। सभी लोग लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी से वोट डालने जाने और अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेने को कहा। रैली में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों, नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं, जन शिक्षक संस्थान व विकलांग मतदाताओं आदि ने प्रतिभाग किया। विभिन्न सरकारी विभागों की प्रेरक व मनमोहक झाकियां रैली में शामिल रहीं। यही नहीं राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मियों के साथ ही भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने भी रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी संजीव सिंह, अपर जिलाधिकारी/उप जिलानिर्वाचन अधिकारी बीएन यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मेधा रूपम, एसडीएम हसनगंज मनीष बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम, डीआईओएस राकेश पांडेय, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र आराधनाराज सहित अन्य अधिकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन मनीष सेंगर ने किया। कई किलोमीटर लंबी इस रैली के चलते शहर में भीषण जाम के हालात बने रहे। आलम यह रहा कि गलियां भी जाम की चपेट में रहीं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में कंचन दीक्षित, प्रीती, संगीता पांडेय ने ढोल-मंजीरे के साथ जागरूकता फैलाई।
पहले मतदान बाद में जलपान
बांगरमऊ। एसडीएम इंद्रसेन यादव के नेतृत्व में करीब पांच सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। आरआरडीएस ग्रुप आफ स्कूल्स के छात्र मतदाता जागरूकता संबंधित स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए थे। छात्र-छात्राओं ने पहले मतदान बाद में जलपान का संदेश लोगों को दिया। रैली में अनुज पाल, देवेंद्र पाल, प्रदीप कटियार, विशाल कुमार, ज्ञानेंद्र, अकील अहमद, रागिनी यादव आदि ने प्रतिभाग किया। इसी प्रकार विवेकानंद इंटर कालेज अटवाबैक, जीजीआईसी, आरएस इंटर कालेज इस्माइलपुर आम्बापारा, कानपुर पब्लिक स्कूल नेवल जगटापुर, स्थानीय सुभाष इंटर कालेज, बीडीएस इंटर कालेज, इंदिरा गांधी डिग्री कालेज, सेंट ऐलोशियस स्कूल तथा शंकुतला देवी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी रैली निकाली। इन रैलियों में स्कूल प्रबंधक प्रमोद कुमार सैनी, रिजवान अहमद एडवोकेट, महेश यादव व धीरेंद्र कुमार शुक्ल आदि ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
बच्चों को दिलाई मतदान की शपथ
असोहा। मतदाता दिवस पर ब्लाक क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदान की शपथ के साथ जागरूकता रैली निकाल शत-प्रतिशत मतदान के लिये मतदाताओं को जागरूक किया गया। बुधवार को ब्लाक के राजकीय बालिका महाविद्यालय गोसाईंखेड़ा में मतदाता दिवस पर अध्यापकों और छात्राओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ ली। विद्यालय में रंगोली, पेंटिंग और जागरूकता रैली निकाल क्षेत्रीय मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिये प्रेरित किया गया। डा. आलोक रस्तोगी ने छात्राओं को मतदान के महत्व को समझाया। इस दौरान दीप्ति खरे, रश्मि श्रीवास्तव, रेखा, ज्योति बाजपेई, प्रेरणा त्रिपाठी, गुरुप्रसाद सहित विद्यालय स्टाप व छात्राएं मौजूद रही। वहीं ब्लाक के कस्तूरबा और परिषदीय विद्यालय के बच्चों को बीईओ मृत्युंजय यादव ने मतदान की शपथ दिलाई। छात्रों ने संकुल से तहसील मुख्यालय तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। अनिल यादव, उमेश गुप्ता, कपिल त्रिवेदी व सुशील यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सफीपुर में पुरस्कृत हुए बच्चे
सफीपुर। मतदाता जागरूकता दिवस पर स्वीप प्रेक्षक जाने नामचू ने 22 जनवरी को हुई पेंटिंग, स्लोगन और निबंध के प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में रूपल सिंह, समृद्धि सिंह, आस्थापाल, काजल गौड़, अरविंद सोनी, दीप्ति, अंजली आदि शामिल रहीं। इस दौरान 4000 बच्चों ने मतदाता जागरूकता फैलाने की शपथ ली। क्षेत्र से हस्ताक्षर होकर आए शपथ हस्ताक्षर बैनर की प्रदर्शनी लगाई गई। अंत में सफ ीपुर कस्बे में निकाली गई 4 किलोमीटर लंबी चुनरी मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से 19 फरवरी को वोट करने की अपील की गई। रैली में शामिल छात्राएं सिर में तिरंगे कपड़े की पगड़ी बांधे हुई थीं। इसे प्रेक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एसडीएम पूजा अगिभनहोत्री, तहसीलदार दशरथबिंद द्विवेदी, ईओ अमरजीत व रामअचल कुरील आदि मौजूद रहे।
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, बीआरसी कार्यालय से ब्लाक समन्वयकों के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाताओं से अपील की गई कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इसमें हसनगंज, मियागंज, नवाबगंज व औरास ब्लाकों के समस्त महिला व पुरुष प्रेरकों भाग लिया। अजय, सुनैना सिंह, दिवाकर सिंह, श्रद्धा बाजपेई, हरिप्रसाद, रेहान आदि मौजूद रहे।
अजगैन प्रतिनिधि के अनुसार, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उप्रा विद्यालय जंसार से निकाली गई रैली को बीईओ नवाबगंज आरती गुप्ता व एबीआरसी नवाबगंज विनय त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें लोगोें को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सत्यदेव सिंह, आभा श्रीवास्तव, शिक्षिका पूनम गुप्ता, पप्पू त्रिपाठी, विजय, रमेश गुप्ता, मैकूलाल आदि मौजूद रहे। वहीं कस्तूरबा गांधी हिलौली में वार्डेन सुधा सिंह के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा सरोसी बा स्कूल में नीलम अवस्थी ने रैली निकाल मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
पाटन संवाददाता के अनुसार, तहसील बीघापुर में एसडीएम उदयभान सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। रैली मु यालय से तकिया मेला तक निकाली गई। उपजिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 19 फरवरी को होने वाले मतदान में आप सभी मतदाता अपनी वोट के साथ अपने पास पड़ोस के भी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करें।
इसी क्त्रस्म में उपजिलाधिकारी उदयभान सिंह ने भगवंत नगर के जगन्नाथ श्याम कुंवरि सनातन धमज़् उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई वही क्षेत्र के रामनाथ इंटर कॉलेज रुझेई में भी मतदान की शपथ दिलाई। क्षेत्र के आर आर बी एन इंटर कॉलेज, स्वामी ईश्वरानंद इंटर कॉलेज, श्री भगवान भक्त सिंह इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पाटन में छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं और शिक्षिकाओं ने रैली निकालकर मतदान करने की अलख जगाई। सुबह 10 बजे विद्यालय की छात्राएं और शिक्षिकाएं विद्यालय से निकलकर कस्बे की गलियों में घूमीं। उन्होंने कस्बे की गलियों में नारे लगाकर कस्बावासियों को मतदान करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर वार्डन कामिनी बाजपेई, शिखा पांडेय, वंदना, अर्चना, शाइस्ता और शालिनी भी मौजूद रहीं।