फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   For treatment of the elderly will not eat Dkke- Sudhir Rawat

इलाज के लिए बुजुर्गों को नहीं खाने पड़ेंगे धक्के- सुधीर रावत

Mon, 28 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 28 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
For treatment of the elderly will not eat Dkke- Sudhir Rawat

अपनों की बेरुखी के शिकार परिवार के बुजुर्गों को इलाज के अब भटकना नहीं पडे़गा। बुजुर्गों को समय से इलाज मिले इसके लिए प्रदेश सरकार की नई पहल है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत ने जिला अस्पताल में शिविर का शुभारंभ करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत उन्नाव से की जा रही है। जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। 'बाबा दादी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के नाम से शुरू की गई योजना में  167 बुजुर्गों ने पंजीकरण कराया और संबंधित डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज कराया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी कार्ययोजना तैयार की गई। कहा कि आज के व्यस्त समय में लोगों को छुट्टी नहीं मिल पाती इसलिए रविवार का दिन तय किया गया ताकि लोग परिवार के बुजुर्गों को अस्पताल ले जाकर इलाज करा सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डॉक्टरों व स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनवार अहमद ने कहा कि बुजुर्गों के लिए शिविर लगाया जाना पुण्य कार्य है। इसी तरह की और योजनाओं के संचालन के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी। सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश स्तर की यह योजना जिले में पायलेट रूप में शुुरू हो रही है। इस योजना को आगे तक ले जाने में स्वास्थ्य विभाग पूरा सहयोग देगा। सीएमओ डॉ. गीता यादव व अन्य स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन एसीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी ने किया। 'बाबा दादी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पहले दिन 167 बुजुर्गों ने पंजीकरण कराया और संबंधित डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज कराया। शिविर में निरीक्षण के दौरान आदर्श नगर मोहल्ला निवासी शिवमंगल तिवारी ने मंत्री को अस्पताल से दवाएं न मिलने की शिकायत की। स्वास्थ्य मंत्री सीएमएस कों इसमें सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बताया कि 'बाबा-दादी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आशाएं भी सहयोग करेंगी।  
विज्ञापन


मंडल स्तर पर लगेंगी डायलेसिस मशीनें
स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत ने बताया कि सपा सरकार एक और नई पहले करने जा रही है। मंडल स्तर पर दस-दस डायलेसिस मशीनें लगाई जाएंगी। एक मशीन एक दिन में तीन मरीजों की डायलेसिस करेंगी। यह सुविधा एकदम मुफ्त होगी। मार्च 2016 तक इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केनरा बैंक ने लगाया कैंप
जिला अस्पताल के बाबा दादी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में केनरा बैंक के मैनेजर राहुल रमन ने भी कैंप लगाया। यहां  स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए बुजुर्गों में जिसको डॉ. नेे नेक कॉलर, कान की मशीन व चश्में लगाने की सलाह दी उसे बैंक की ओर से चश्में उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में जय बाबा फाउंडेशन ने भी सहयोग किया।  


सीनियर सिटीजन ने सराहा
सीनियर सिटीजन संस्था के अध्यक्ष यतींद्र नाथ मिश्र ने इस दिवस को संस्मरण के रूप में मनाए जाने की बात कही। वहीं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान के महामंत्री डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी ने वरिष्ठों के लिए एक अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे गरीब बुजुर्गों को अधिक लाभ मिलेगा। वह यहां आकर अपना इलाज मुफ्त में करा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed