फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   For district panchayat president four nomination filled

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चार पर्चे दाखिल

Sat, 02 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 02 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
For district panchayat president four nomination filled

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चार जिपं सदस्यों ने शुक्रवार को नामांकन कराया। नामांकन कराने वालों में मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष व भगवंतनगर विधायक की पत्नी ने दो-दो सेटों में पर्चे दाखिल किए। इस दौरान कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी समर्थकों की गहमागहमी देखने को मिली। कलेक्ट्रेट के बाहर व भीतर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा भगवंतनगर से सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए। इनके अलावा तेजवती और ओमप्रकाश ने भी अपना पर्चा दाखिल किया।

विज्ञापन

सबसे पहले वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी ज्योति रावत ने पर्चा दाखिल किया। वह पहले सपा कार्यालय गईं वहां से जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। मालूम हो कि ज्योति रावत को सपा ने पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। ज्योति रावत के साथ सपा के जिलाध्यक्ष अनवार अहमद, स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत, पुरवा विधायक उदयराज यादव, पूर्व एमएलसी अरुण कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक रामकुमार, सपा सदर विधानसभा प्रभारी मनीषा दीपक कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंची। इसके बाद सभी सपाई बाहर ही रुक गए और ज्योति रावत के साथ जिलाध्यक्ष व उनके अनुमोदक, प्रस्तावक नामांकन कक्ष में दाखिल हुए। प्रत्याशी ज्योति रावत ने एडीएम कक्ष में जाकर दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। पहले सेट में अनुज प्रकाश अनुमोदक और मालती रावत प्रस्तावक बनी। वहीं दूसरे सेट में उपासना यादव प्रस्तावक व योगेश अनुमोदक बने। पर्चा दाखिल करने के बाहर निकली ज्योति रावत ने कहा कि यदि वह दुबारा अध्यक्ष बनती हैं तो जिले में पेयजल की व्यवस्था ठीक कराएंगी। उनके जाने के करीब आधा घंटा बाद भगवंतनगर से सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर अपने प्रस्तावक व समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंची। उन्होंने भी दो सेट दाखिल किए। पहले सेट में उनकी प्रस्तावक सरला व अनुमोदक पुष्पेन्द्र सिंह यादव रहे। दूसरे सेट में प्रस्तावक शिवकुमारी व अनुमोदक धीरेंद्र सिंह बने। इनके अलावा तेजवती और ओमप्रकाश ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। दोपहर 3 बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया के बाद पर्चों की जांच हुई जिसमें सभी उम्मीदवारों के कागज सही पाए गए।
विज्ञापन

नाम वापसी चार को
पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवार 4 जनवरी को नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद जो प्रत्याशी मैदान में होंगे उनका 7 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में नवनिर्वाचित 53 जिला पंचायत सदस्य भाग लेंगे। इसके बाद वोटाें की गिनती होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 ने खरीदे थे पर्चे, 4 ने कराया नामांकन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में ताल ठोंकने के लिए 7 जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन कराने के लिए पर्चे खरीदे थे। इसमें सरोसी द्वितीय से जीत दर्ज करने वाली प्रियंका द्विवेदी, सरला समेत अन्य प्रत्याशी थे। लेकिन शुक्रवार को इनमें से मात्र 4 ने ही पर्चा दाखिल किया। प्रियंका द्विवेदी की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी (बसपा) की ओर से कोई आदेश व दिशा-निर्देश न मिलने पर उन्होंने खुद को चुनाव से अलग कर लिया है।  
समर्थकों का उमड़ा हुजूम
दो उम्मीदवारों के साथ समर्थकों का हुजूम उमड़ा। हर एक प्रत्याशी खुद के पास दूसरे से ज्यादा समर्थक दिखाने की होड़ में शामिल रहा। दोनों के ही समर्थक अपने उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे थे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने सभी समर्थकों को दूर लगाई गई बैरीकेडिंग में ही रोक दिया था।

कांटे का चुनाव होने की उम्मीद जता रहे दिग्गज
मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा विधायक की पत्नी के चुनावी मैदान में उतरने के बाद अब राजनीतिक दिग्गज जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांटे का मुकाबला होने की संभावना जता रहे हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जहां सपा ने लगातार दो बार से जिला पंचायत अध्यक्ष रही ज्योति रावत को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है वहीं सपा विधायक की मानें तो पार्टी ने उन्हें भी आश्वासन दिया है। अब अंतिम समय में सपा किसको समर्थक देगी और सदस्य (वोटर) किसके पाले में खड़े होंगे इसका जवाब तो आगामी 7 तारीख होगा लेकिन दो दिग्गजों के चुनावी मैदान में उतरने से अब घमासान होने की पूरी उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को नामांकन के दौरान जहां एक प्रत्याशी सपा के पूरे अमले के साथ आईं थीं वहीं दूसरी महिला उम्मीदवार के साथ भारी संख्या में जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। इससे अब जीत किसके हाथ लगेगी और लालबत्ती किसको मिलेगी इसका फैसला तो 7 जनवरी को होगा। लेकिन तब तक हर किसी की जुबान पर बस इसी चुनाव को लेकर चर्चाएं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed