फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   food poisining

प्रसाद खाने के बाद पचास से ज्यादा लोग बीमार

Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
food poisining
अचलगंज (उन्नाव)। भागवत कथा में बांटा गया प्रसाद खाने से पचास से अधिक लोग बीमार हो गए। पहले तो लोग गांव के आसपास के झोलाछाप से इलाज कराते रहे मगर सुधार नहीं हुई। हालत बिगड़ने पर बुधवार रात पैंतीस लोगों को अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। बीमारों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला अभी जारी है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव मनोहरपुर के मजरा जोजापुर में विशुन पाल यादव के यहां मंगलवार को भागवत कथा का थी। बुधवार देर शाम प्रसाद वितरण किया गया था। प्रसाद खाने वालों में कई लोगों की सुबह उल्टी और दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने घरेलू नुस्खे किए और कुछ ने गांव के पास के ही एक झोलाछाप से दवा ली। शाम होते-होते बीमार होने वालों की संख्या में अचानक इजाफा होने लगा। पचास से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। सूचना पर अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस जोजापुर गांव भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएमटी ने बीमारों की संख्या और उनकी हालत देख गांव में और एंबुलेंस भेजने की मांग की। इसके बाद चार 108 एंबुलेंस को गांव भेजा गया और बीमार हुए लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बीमारों का इलाज कर रहे सीएचसी प्रभारी डॉ. केके आदिम ने बताया कि बीमार हुए लोगों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं।

लोगों ने जो प्रसाद खाया कोई खाद्य सामग्री या दूध खराब रहा हो जिससे बीमारों की हालत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि सभी बीमारों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की एक टीम को गांव भेजा जा रहा है।

यह लोग हुए बीमार

बीमार हुए लोगों में अधिकांश पांच से पंद्रह वर्ष आयु के हैं।  इनमें अंजली, अंकित, राहुल, शिवकुमारी, उनका बेटा पंकज और बेटी मिथिलेश व मीना, हरिनाम सिंह, उनका बेटा अजीत सिंह, रेखा यादव, आकाश यादव, सचिन, फूलमती, शिवदेवी, सरोजनी, शिवानी व उसकी बहन रोशनी, सुरजन, संगीता,  सोनू, रानी, शाक्षी, रंजीत,  कल्पना, जितेंद्र, अंजली, आंचल और रमेश शामिल हैं। गांव में कई और लोगों के बीमार होने की सूचना पर मरीजों को अस्पताल लाने के लिए रात करीब साढ़े दस बजे दो और एंबुलेंस गांव भेजी गई हैं।


जिला अस्पताल में की गई अतिरिक्त व्यवस्था
उन्नाव। जोजापुर गांव में डायरिया या फूड प्वाइजनिंग से तमाम लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ आशीष कुमार ने सीएमएस डॉ एसके चौधरी को सूचना दी। उन्होंने अस्पताल के सभी बेड पहले ही अन्य मरीजों से फुल होने की जानकारी दी। इसपर सीएमएस ने अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई। सीएमएस ने बताया कि अगर मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया जाता है तो उसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed