फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Following major car dumper entered, five injured

ब्लाक प्रमुख की कार डंपर में घुसी, पांच घायल

Thu, 11 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 11 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Following major car dumper entered, five injured

दर्शन के लिए अजमेर शरीफ जा रहे अमेठी के बाराज शुकुल के ब्लाक प्रमुख की कार बीच रोड पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार ब्लाक प्रमुख के परिवार के पांच लोग घायल हो गए। वहीं पीछे तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे वाहन भी आपस में टकरा गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। उधर, हादसे के बाद हाइवे पर दोनों ओर भीषण जाम लग गया। करीब तीन घंटे बाद जाम खुला और आवागमन शुरू हो सका।

विज्ञापन

 जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के करीब पांच बजे लखनऊ-कानपुर हाइवे पर स्थित कर्मी बिजलामऊ गांव के पास बीच रोड पर खराबी आने के कारण डंपर खड़ा था। हल्का कोहरा होने के कारण पीछे से आ रहा एक डंपर खड़े डंपर में टकरा गया। इसके पीछे आ रही अमेठी के  शुकुल बाजार क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख सिराज अहमद के भाई इश्तिखार अहमद की कार भी डंपर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सिराज अहमद के भाई इश्तिखार व रियाज , दो महिलाएं व कार चालक गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पीछे से आ रही कई अन्य वाहनों में भी भिड़ंत हो गई। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया और वाहनों को सड़क के किनारे कराया। हल्का इंचार्ज सर्वेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर फोर्स के साथ वह मौके पर पहुंचे थे। घायलों को जिला अस्पताल भेजवाने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड किनारे करवाकर आवागमन बहाल कराया गया। उधर, घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे तक फोर्स न पहुंचने से लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाले रूट पर वाहनों की कतार लग गई। हाइवे पर दोनों ओर भीषण जाम लग गया। करीब तीन घंटे बाद जाम खुला और आवागमन शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed