फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fog in the morning, strong sun in the afternoon

सुबह कोहरा, दोपहर में तेज धूप

Mon, 13 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, strong sun in the afternoon
उन्नाव। रविवार सुबह तेज कोहरा रहा जबकि दोपहर में तेज धूप निकली। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, सूर्यास्त के बाद फिर से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम 9 बजे से ही कोहरा पड़ने लगा था। रात 12 बजे के करीब कोहरा और घना हो गया। जिससे एक हाथ की दूरी पर खडे़ लोग दिखना बंद हो गए। कोहरे का कहर रविवार सुबह 10 बजे तक रहा। इस दौरान ठंड का प्रकोप बढ़ गया। गलन से लोगों के हाड़ कांप गए। हालांकि इसके बाद सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर आए। तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। धूप का आनंद लेने लोग छतों व पार्कों में पहुंच गए। शाम पांच बजे के बाद जैसे ही सूर्यास्त हुआ वैसे ही ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा। लोग जल्दी कामधंधा निपटाकर घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि 12 जनवरी को जहां अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, रविवार को बढ़कर 20 हो गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 4.0 से बढ़कर 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 2.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। बताया कि अभी 14 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। छिटपुट बादल छाए रहेंगे। हवा के सामान्य से तेज गति से चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed