फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fog at loggerheads vehicle, a death, 12 injured

कोहरे में भिड़े वाहन, एक की मौत, 12 घायल

Sun, 25 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 25 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fog at loggerheads vehicle, a death, 12 injured
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र के पास शनिवार तड़के कोहरे के चलते ट्रक और टैंकर में भिड़ंत हो गई। बलरामपुर जिला के मकनहा गांव निवासी गणेश पाल (55) ट्रक लेकर लखनऊ जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे से मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद ट्रक व टैंकर में फंसे चालकों को बाहर निकाल पाई और जिला अस्पपताल पहुंचाया। इलाज के दौरान ट्रक चालक गणेश पाल की मौत हो गई जबकि कानपुर के शिवराजपुर निवासी टैंकर चालक अंकित कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। अंकित ने बताया कि वह रनिया राइसमिल से भूसी का तेल लेकर लखनऊ जा रहा था। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर में मगरवारा की मिर्जा टेनरी की दो नंबर यूनिट के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस यूनिट नंबर एक के लिए मुड़ रही बस में भिड़ गई। हादसे में यूनिट नंबर दो की बस का चालक आटाबंधर निवासी राजेंद्र सहित 46 कर्मियों को चोटें आईं। हादसे के बाद चीखपुकार सुनकर लोगों का मजमा लग गया। आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल व नजदीक के नर्सिगहोम में मरहमपट्टी कराई गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कर्मियों में शहर के मोहल्ला एबीनगर निवासी गोविंद (38), मो. हफीज (25), मो. सलमान (55), मो. निहाल (38) तालिब सरांय सुनील कुमार (37), ईदगाह पत्थर कालोनी, गुड्डू चौरसिया (43) पीडीनगर, रोहित कुमार गौतम (26) सिविल लाइन, बृजेश मिश्रा (27) गांधी नगर, एहतिशाम अली (60) छिपियाना कुतुबुद्दीन (38) माखी व धर्मवीर सिंह (30) निवासी शाहाबाद आसीवन घायल हो गए। घायलों में गोविंद ने बताया कि बस में लगभग 65 कर्मचारी बैठे हुए थे अन्य कर्मियों को चोट नहीं आई है। मगरवारा चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि एक ही टेनरी की बसें थी। ग्यारह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed