फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five kilometers from Kalyani. Encroachment found in the area

Unnao News: कल्याणी के पांच किमी. क्षेत्र में मिला अतिक्रमण

Sat, 09 Nov 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five kilometers from Kalyani. Encroachment found in the area
बांगरमऊ। कल्याणी नदी के पुनरुद्धार के लिए शुरू हुए ड्रोन सर्वे को टीम बांगरमऊ के छह गांवों में पहुंची। यहां पर टीम ने करीब 10 से 15 किमी. क्षेत्र का ड्रोन से सर्वे कराया। इसमें करीब पांच किलोमीटर नदी के क्षेत्र में अतिक्रमण मिला।
विज्ञापन

अधिकांश जगहों पर किसानों द्वारा कब्जा करके खेती करने की जानकारी सामने आई। टीम ने रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजने की बात कही है।
हरदोई के माधौगंज से निकली कल्याणी नदी गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में एक है। यह तीन तहसीलों के 32 गांवों से निकली है। जनपद में कुल लंबाई 68 किमी है। अब प्रशासन ने नए सिरे से नदी के जीर्णोद्धार के लिए ड्रोन सर्वे शुरू कराया है। दो दिन पहले गंजमुरादाबाद के गांवों में सर्वे किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को बांगरमऊ में सर्वे करने टीम पहुंची। टीम में शामिल प्रशांत कुमार व राजकुमार ने रबड़ी, लतीफपुर, सकरौली, भिखारीपुर कस्बा, मदारनगर और ततियापुर में ड्रोन के जरिए नदी की लंबाई, चौड़ाई व गहराई की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि पूर्व में सैटेलाइट सर्वे कराया गया था। सर्वे करने वाली जर्मनी की एजेंसी ने रिपोर्ट तो दे दी लेकिन उसमें अतिक्रमण का जिक्र नहीं किया। जिसके चलते अब फिर से ड्रोन सर्वे कराना पड़ रहा है। इस बार गहनता से सर्वे कराया जा रहा है।

गंजमुरादाबाद, बांगरमऊ के बाद फतेहपुर चौरासी, सफीपुर व सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक क्षेत्र की पंचायतों का सर्वे कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर पहले नदी को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। इसके बाद खोदाई व अन्य कामों की कार्ययोजना तैयार करके शासन को भेजकर बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed