फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five corona infected, including collectrate worker in unnao

उन्नावः कलक्ट्रेट के संविदा कर्मी समेत पांच कोरोना संक्रमित, सभी कोविड अस्पताल में भर्ती

Sat, 11 Jul 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Five corona infected, including collectrate worker in unnao
चमरौली गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद रास्ता बंद करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में कलक्ट्रेट के संविदा कर्मी सहित जिले में पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को बिछिया व औरास कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव को सैनिटाइज कराने के साथ बैरिकेडिंग कर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के गांव चमरौली निवासी 35 वर्षीय युवक कलक्ट्रेट के दूसरी मंजिल पर बने प्रोबेशन विभाग में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर था। सर्दी, बुखार व जुकाम होने पर उसने जिला अस्पताल आकर जांच कराई। जिसमें वह संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी 26 वर्षीय युवक लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। 7 जुलाई को वह लखनऊ से घर आया था। सांस लेने में तकलीफ होने पर गुरुवार को उसने जिला अस्पताल में अपनी जांच कराई थी जिसमें वह संक्रमित मिला है। ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के गांव रुस्तमपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्धा, सदर तहसील के मोहल्ला गदनखेड़ा के 35 वर्षीय युवक के साथ आदर्शनगर मोहल्ले का 46 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिन्हें बिछिया व औरास कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 300 कोरोना संक्रमित
जिले में अब तक 300 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें स्वस्थ होने पर 121 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। कोरोना से अबतक जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है। 174 का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 76 प्रवासी हैं।

संक्रमितों के संपर्क में रहे नौ को कराया आइसोलेट
हसनगंज व नवाबगंज में मिले दो कोरोना संक्रमितों के संपर्क में रहे 9 लोगों को आइसोलेट कराया गया है। इसमें हसनगंज के आदर्श नगर निवासी युवक के परिजनों मेें माता-पिता पड़ोस में रहने वाले दंपति व उनकी पांच साल की बच्ची के साथ नवाबगंज के चमरौली निवासी संक्रमित की मां, बहन, भाई व बुआ को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है। संक्रमित की मां आशा बहू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed