{"_id":"9e58c48647db839f6f8d9aa0b5fa214e","slug":"five-children-became-victims-of-cold-diarrhea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्चे बने कोल्ड डायरिया के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बच्चे बने कोल्ड डायरिया के शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीत लहर के कहर के बीच बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। हालत यह है कि अकेले सोमवार को कोल्ड डायरिया की चपेट में आने से पांच बच्चों को भर्ती कराया गया। सर्दी के तेवर तीखे होने की वजह से अस्पतालों में डायरिया के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
पीएचसी-सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक में रोगियों की भीड़ बढ़ रही है। सोमवार को डायरिया से पीड़ित सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें पांच बच्चे थे।
विज्ञापन
चलगंज निवासी सुबोध ने अपने छह माह के बेटे बादल, हिंदूखेड़ा निवासी नीरज ने एक साल के बेटे पिंकू, अब्बासपुर गांव निवासी प्रकाश ने नौ माह की बेटी प्रिया, माखी के सथरा गांव निवासी राजू ने अपनी दो जुड़वा बेटियों कामिनी और दमयंती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन