फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five bighas of wheat crop burnt at two places

Unnao News: दो स्थानों पर पांच बीघा गेहूं की फसल जली

Tue, 16 Apr 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Five bighas of wheat crop burnt at two places
पाटन। बीघापुर तहसील के कीरतपुर गांव में शिवमंगल पाल की दो बीघा खड़ी गेहूं की फसल में सोमवार दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई। आग से गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सबसे अंत में पहुंची फायर ब्रिगेड ने पूरी तरह से आग बुझाई।
विज्ञापन

वहीं औरास ब्लाक के पंचम खेड़ा गांव निवासी मंगू लाल शर्मा और छरेहटी निवासी रीता सिंह, वासुदेव के खेतों में खड़ी गेंहू की फसल आग लगने से जल गईं। आग कैसे लगी इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी फेकी, जिससे घटना हुई है। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों किसानों की एक-एक बीघा फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार को घटना की सूचना दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed