फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Firing instant panic in the village

ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत

Thu, 01 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 01 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Firing instant panic in the village
मारपीट व उपद्रव की जानकारी देते शहर कोतवाली में खड़े घायल। - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि गांव निवासी ओमप्रकाश व उसके भाई पंकज का पड़ोस के कृष्णदेव व उनके भाइयों से माखी के थाना गांव स्थित जमीन को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह 5 बजे करीब पंकज शौच कर घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच पड़ोसी कृष्णदेव का पुत्र सनी शौच के  लिए खेतों की ओर निकला। खेत की मेड़ पर दोनों आमने-सामने हो गए। मेड़ से नीचे उतरने को लेकर दोनों में तनातनी के बाद मारपीट और फायरिंग हो गई।
विज्ञापन



घनघनाते रहे नेताओं के फोन
दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में सफेदपोशों ने भी अपने-अपने पक्ष की पैरवी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। आरोपी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली प्रभारी पर दबाव बनाया गया। घटनास्थल की स्थिति भांपने के बाद कोतवाली प्रभारी ने आरोपी पक्ष से तहरीर तो ली पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। उनका कहना है कि घटना की पूरी तरह से जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है जमीन का विवाद
उन्नाव। सनी व पंकज पक्ष के लोगों की जमीन माखी थाना क्षेत्र के थाना गांव में है। दोनों के  खेत अगल-बगल हैं। सनी पक्ष के लोगों का आरोप है कि ओमप्रकाश व उसके भाइयों ने उसके खेत की के कुछ हिस्से को जोतकर अपने में मिला लिया।

जिस पर उसने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। लेखपाल ने पैमाइश कर उसकी जमीन दिला दी। जिस पर उसने जमीन के पास से मेड़ बांध ली। ओमप्रकाश इसी बात की रंजिश मानता था। जबकि ओमप्रकाश पक्ष के पंकज का कहना है कि सनी पक्ष के लोगों ने उसकी मेड़ काटकर अपने में मिला ली थी। एक साल से चली आ रही इस रंजिश ने बुधवार तड़के संघर्ष में बदल गई।

क्या बोलीं एसपी
खुलेआम गोलियां बरसाकर गांव में दहशत फैलाई गई है। घटना में एक युवती गंभीर घायल है। इसके साथ ही 4 अन्य लोगों को भी छर्रे लगे हैं। युवती पक्ष के लोगों को घेरकर उन्हें घायल किया गया है। पुलिस को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। किसी भी दबाव को दरकिनार रखते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

                                                  नेहा पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed