{"_id":"6097ef5c8ebc3ebf1b550597","slug":"fire-unnao-news-knp62749045","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में छोड़े गोले से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में छोड़े गोले से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। अचलगंज थानाक्षेत्र के शिवपुर गांव में बरात की विदाई के दौरान दागे गए गोले की चिंगारी से तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान ने राजस्व टीम को घटना की जानकारी दी है।
थानाक्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी श्रवण कुमार की बेटी की शनिवार रात बरात थी। रविवार सुबह बरात विदाई के दौरान वर पक्ष की ओर से गोला दागा गया। उससे निकली चिंगारी गांव की कमला देवी, कृष्णकुमार व लाल के घर के छप्परों पर गिरी। परिजन कुछ समझ पाते आग से तीनों घर धू-धूकर जल पड़े।
अफरातफरी के बीच ग्रामीणाें ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान रणंजय सिंह ने बताया कि आग से तीनों घराें की हजारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी राजस्व टीम को दी गई। लेखपाल अभिषेक ने गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।