{"_id":"58f26c314f1c1bbd4ccf6638","slug":"fire-mercury-crosses-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी ‘आग’ पारा 44 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी ‘आग’ पारा 44 पार
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में स्कूल से लौट रहे बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदन झुलसाती तपिश से शनिवार का दिन अब तक सबसे गर्म दिन साबित हुआ। अधिकतम पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से आम जनमानस बेहाल रहा। हालत यह रही कि दोपहर होतेे सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। शाम पांच बजे के बाद शहर में चहल पहल नजर आई।
शनिवार को सूरज ने आग बरसाई और सुबह से ही निकली चिलचिलाती धूप दोपहर होते बदन झुलसाने लगी। हवा के झोंके लपटों में तब्दील हो गई। हालत यह रही कि 44.2 डिग्री तक चढ़े तापमान ने लोगों को घरों और ऑफिसों में कैद कर दिया। नतीजा यह रहा कि पूरे दिन व्यस्त रहने वाले शहर के मुख्य मार्गों और भीड़ से खचाखच रहने वाले सदर बाजार में दोपहर को सन्नाटा नजर आया। शाम को सूरज ढलने के बाद ही यह सन्नाटा टूटा। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोग धूप और गरमी से बचाव का हर इंतजाम किए नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से खुले रिक्शा में लोट रहे छोटे बच्चों को हुई।