{"_id":"72728df87b32adc29d88bdbdb8f6fcd6","slug":"fire-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की गृहस्थी खाक, 21 बकरियां जलीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो की गृहस्थी खाक, 21 बकरियां जलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। अजगैन थानाक्षेत्र के गांव चमरौली में शनिवार की रात आग में दो की गृहस्थी राख हो गई। 21 बकरियां भी जल गईं। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इससे दोनों परिवार को खाने के लाले पड़ गए। कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल ने आकलन कर पीड़ितों को अहेतुक सहायता के तौर पर अनाज के साथ कंबल दिए।
चमरौली की राधा पत्नी स्व. अखिलेश के यहां शनिवार की देर रात आग लग गई। राधा ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली और आग की चपेट में आकर राधा की 12 बकरियां व गृहस्थी का सामान राख हो गया। आग की लपटें बगल में रहने वाले दुर्गा के यहां भी पहुंच गईं।
इससे दुर्गा की नौ बकरियां जलने के साथ ही गृहस्थी का सामान जल गया। एसओ अजगैन राजकरन शर्मा मौके पर पहुंचे और दमकल को भी बुलाया। लगभग आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर हसनगंज तहसील से कानूनगो अटल बिहारी श्रीवास्तव व लेखपाल मनोज रविवार की सुबह चमरौली गांव पहुंचे और आग से जली संपत्ति का आकलन किया। लेखपाल के मुताबिक राधा का लगभग 67 हजार रुपये के गृहस्थी का सामान तथा दुर्गा का 55 हजार रुपये का गृहस्थी का समान जला है। पीड़ितों को राहत के तौर पर गेहूं चावल के अलावा दो-दो कंबल दिए गए। आग से जलीं बकरियों का पोस्टमार्टम भी किया गया।