फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   fire

विवाद सुलझाने के बहाने कार में बैठाकर मारी गोली

Mon, 19 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 19 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
fire

उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीडी नगर में जमीन का विवाद सुलझाने के बहाने कार सवार चार लोगों ने एक युवक को अपनी कार में बैठा कर गोली मार दी और सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शेखपुर निवासी रामचंद्र (40) पेशे से राजगीर मिस्त्री है और प्लॉट में मिट्टी भराने के ठेके लेने के अलावा प्लॉट की खरीद फरोख्त भी करता है। रविवार देर शाम वह शेखपुर नहर की बाजार में था तभी उसकी पहचान के चार लोग पहुंचे और बात करने के बहाने कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


नहर पटरी के किनारे-किनारे गदनखेड़ा बाईपास पर कुछ दूर चलने के बाद तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी और सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि एक जमीन पर कब्जे को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसे गोली मारी गई है। उसने पुलिस को शहर के मोहल्ला पूरन नगर और हनुमान नगर निवासी चार लोगों के नाम भी बताए हैं।


कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि परिजन घायल को इलाज के लिए कानपुर लेकर चले गए हैं। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया तफ्तीश चल रही है और घायल ने जिन लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed