फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire broke out due to gas leakage while cooking, loss of lakhs

Unnao News: खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 04 Mar 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to gas leakage while cooking, loss of lakhs
बांगरमऊ। खाना बनाते समय रबर से गैस रिसाव होने से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते 12 से अधिक घर चपेट में आ गए। एक सिलिंडर भी फट गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दमकल की एक गाड़ी के साथ सबमर्सिबल और अन्य संसाधनों से लोगों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से 20 लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर ठकुरियापुरवा गांव निवासी टीकाराम के घर में मंगलवार दोपहर दो बजे खाना बन रहा था। सिलिंडर की रबड़ के पास गैस लीक होने से घर में आग लग गई। आग देख महिलाएं चीखते हुए बाहर भागीं। ग्रामीण एकजुट हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीण आग बुझा रहे थे तभी सिलिंडर फट गया, इससे आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस में रहने वाले हिमांचल, नत्था, कल्लू, ब्रह्मा, भारत, अशोक, सागर, सोहन, राजबहादुर, जगदीश, गुड्डू और रामबिहारी के घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग की लपटें बढ़ती देख दमकल को सूचना दी गई, सीओ अरविंद कुमार चौरसिया, कोतवाल अवनीश सिंह, दमकल वाहन के साथ पहुंचे। सबमर्सिबल के साथ सिंचाई के लिए लगे इंजन से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग से गुड्डी और गीता आंशिक रूप से झुलस गईं। दोनों को सीएचसी लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। शाम चार बजे आग पर काबू पाया गया। लेखपाल प्रवीण कुमार ने बताया कि 20 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। रिपोर्ट तहसीलदार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed