{"_id":"66672dfcd5a1f3b5520afc74","slug":"fire-breaks-out-in-sweet-shop-two-more-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1055-115516-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मिठाई दुकान में लगी आग, दो और को चपेट में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मिठाई दुकान में लगी आग, दो और को चपेट में लिया
Mon, 10 Jun 2024 10:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
सफीपुर। मिठाई दुकान में रविवार देर रात आग लग गई। आग बगल में किराना दुकान व गुमटी तक पहुंच गई। देखते ही देखते तीनों दुकानें जल गईं। पीड़ितों के अनुसार, करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
भैसहरा चौराहे पर गांव बृजपालपुर निवासी अखिलेश की मिठाई की दुकान है। रविवार रात करीब दो बजे दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते तब तक आग भयावह हो गई। आग से मिठाई, फर्नीचर, फ्रीजर आदि जल कर राख हो गए। आग ने पड़ोसी दुकानदार मुन्नीलाल की किराना की दुकान को चपेट में ले लिया और सारा सामान जलाकर राख कर दिया। एक अन्य गांव बृजपालपुर के ही निवासी कल्लू की गुमटी और उसमें रखे दो फ्रीजर व फर्नीचर जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।