फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   FIR will be registered on absent workers

गैरहाजिर कर्मियों पर दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 10 Dec 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 10 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
FIR will be registered on absent workers

 पहले और दूसरे चरण में बूथ रवाना होने से पहले नदारद कार्मिकों पर प्रशासन के कार्रवाई करने के बाद भी कर्मचारी नहीं सुधरे। नतीजतन अंतिम चरण के लिए पोलिंग बूथ जाने के लिए 50 से अधिक कार्मिक ब्लाक नहीं पहुंचे। इससे ब्लाक कार्यालयों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


देख अफसरों ने तुरंत रिजर्व कार्मिकों को अनुपस्थित कर्मचारियों की जगह ड्यूटी पत्र देकर बूथों के लिए रवाना किया। रात को जिला प्रशासन ने गैरहाजिर कार्मिकों की सूची तैयार कराकर सभी के खिलाफ एफआईआर और विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन



विकासखंड गंजमुरादाबाद, बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी व औरास की प्रधान व ग्राम पंचाय सदस्य सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। चुनाव कराने के लिए 775 पोलिंग पार्टियों को लगाया गया है। इन पोलिंग पार्टियों के सदस्यों को बुधवार सुबह 8 बजे ब्लाकपहुंचना था। ब्लाक से बूथों के लिए रवानानगी के समय कई कर्मचारी अनुपस्थित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के बार-बार घोषणा करने के बाद भी जब कर्मचारी नहीं पहुंचे तो अफसरों ने किसी तरह  रिजर्व कार्मिकों को संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में रवाना किया। इसको लेकर ब्लाक में काफी अफरातफरी का माहौल रहा। रात को चुनाव ड्यूटी से कार्मिकों के गायब होने की जानकारी मिलते ही डीएम ने सभी पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed