{"_id":"5ecc166e8ebc3e902b0f7ef4","slug":"fingerprints-on-the-platform-will-solve-the-death-knell-unnao-news-knp5620199160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे पर अंगुलियों के निशान सुलझाएंगे मौत की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे पर अंगुलियों के निशान सुलझाएंगे मौत की गुत्थी
विज्ञापन
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में घर के अंदर किसान की गोली लगने से हुई मौत की घटना में दूसरे दिन भी पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं पहुंची। किसान के बाईं ओर कनपटी के पास गोली लगने से पुलिस भी घटना को संदेह की नजर से देख रही है। गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। घटना के बाद ही फॉरेंसिक टीम ने तमंचे के साथ मृतक की अंगुलियों के निशान लेकर मिलान के लिए भेजा था। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी। सोमवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान पत्नी बच्चों के अलावा परिजन बेहाल रहे।
बिहार थाना क्षेत्र के सहिला गांव निवासी किसान राघवेंद्र नाथ उर्फ रामू तिवारी (41) पुत्र सुशील चंद्र तिवारी का शव रविवार तड़के घर के दूसरे छोर पर बरामदे में पड़ा मिला था। बाईं ओर कनपटी के पास गोली लगने से उसकी मौत हुई थी। मृतक के छोटे भाई ज्ञानू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से सुराग इकट्ठा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी के बाईं ओर से गोली के घुसने और दाई ओर से निकलने की बात सामने आई थी। मृतक की पत्नी पिंकी के अनुसार उसके पति अधिकतर कार्य दाहिने हाथ से करते थे। कनपटी के बाईं ओर गोली लगने से पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान रही है। अब पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। तमंचे पर मिले अंगुलियों के निशान ही हत्या और आत्महत्या के रहस्य से पर्दा उठाएंगे। वहीं, रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ विकास पांडेय ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।