फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Festival showing the confluence of folk dances

महोत्सव में दिखा लोक नृत्यों का संगम

Tue, 10 Nov 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 10 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Festival showing the confluence of folk dances

द जयपुरिया स्कूल में दीपांजलि महोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत  किए। शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। डांडिया रास कार्यक्रम का मुख्य  केंद्र रहा।

विज्ञापन


नर्सरी से केजी तक के बच्चों ने डोलिया, डोल, अभी तो पार्टी शुरू हुई व डांडिया नृत्य पर डांस प्रस्तुत  किए। वहीं कक्षा प्रथम में दो समूहों में सबसे बड़ा तेरा नाम व पायल जो  छनकाई, कक्षा दो से मनडोला तथा कक्षा तीन से प्रेमजाल में फंस गई कक्षा  चार के बच्चों ने अ रा रा रा मारो ढ़ोलना आदि गीतों की छठा बिखेर दी। वहीं राजस्थानी नृत्य में कक्षा छह व सात के बच्चों ने मेरी हिबड़ा में लागी धौकड़ी, पाश्चात्य नृत्य दिल्ली वाली  गर्लफ्रैन्ड, नच ले नच ले यार मेरे नच ले आदि नृत्य प्रस्तुत किए। इस  दौरान निर्देशिका रोमा मिश्रा ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को  सफल बनाने में रोमा व अन्य टीचरों ने अहम भूमिका निभाई। शिक्षक विधायक  राजबहादुर सिंह चंदेल ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। विद्यालय के  चेयरमैन आनंद व रोमा अहूजा ने कहा कि बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास के  लिए खेलकूद आवश्यक  है। इस दौरान अभिभावकों की प्रतियोगिताएं भी हुई।  प्रधानाचार्या अंजली बाजपेई ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कविता  माथुर, पुनीत सरीन, डॉ. देशराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीएलओ कार्य से रखने की मांग
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बीएलओ ड्यूटी से हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बीएलओ ड्यूटी में प्रशासन के पास शिक्षामित्रों व समायोजित टीचरों के अतिरिक्त अन्य सभी विकल्प मौजूद हैं। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए जिले का शिक्षामित्र गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों को कई महीनों से मानदेय व वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में शिक्षामित्र बीएलओ ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्हें बीएलओ ड्यूटी से अविलंब मुक्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी दीप नारायण त्रिपाठी, कुलदीप शुक्ला, रेखा सिंह, शांती वर्मा, देव प्रकाश कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह, अर्चना कुशवाहा सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed