फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Festival of hygiene , the glut

स्वच्छता का त्योहार, शहर में गंदगी भरमार

Mon, 09 Nov 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 09 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Festival of hygiene , the glut

शहर के मुख्य बाजारों तक पहुंचने के लिए पडने वाली गलियों में कूड़े के ढेर

विज्ञापन
लगे हुए हैं। लेकिन इस ओर पालिका का कोई भी अधिकारी/कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहा है। सोमवार को धनतेरस और बुधवार को दीवाली का त्योहार है। इसके लिए शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारी व अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों का आना जाना अधिक रहता है। बाजारों में इन दिनों भीड़ भी कुछ अधिक रहती है। लगभग प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा इन त्योहारों को देखते हुए शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाती है। दीवाली त्योहार को मात्र दो दिन बचे हैं लेकिन, अभी तक पालिका ने शहर की साफ-सफाई की शुरुआत भी नहीं करवाई है। इससे शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियों में गंदगी व्याप्त है। इस समस्या की ओर पालिका के किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इस बारे में पालिका ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि सफाई तो लगातार करवाई जाती है। शहर में फैली गंदगी को साफ कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। त्योहार से पहले ही पूरे शहर को गंदगी मुक्त करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed