{"_id":"68a78225144daf226d0e1fc3","slug":"fertilizer-is-still-not-being-distributed-in-the-committees-unnao-news-c-221-1-sknp1055-135776-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: समितियों में खाद फिर भी नहीं किया जा रहा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: समितियों में खाद फिर भी नहीं किया जा रहा वितरण
विज्ञापन
फोटो नंबर 23- सुब्बाखेड़ा साधन सहकारी समिति में खाद के लिए बैठे किसान। संवाद
उन्नाव। किसानों की खाद को लेकर परेशानी दूर नहीं हो रही है। लगातार किसान साधन सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यूरिया नहीं मिल पा रही है। बड़ी बात यह है कि जब समितियों में खाद की उपलब्धता है तब भी किसानों को वितरण नहीं हो रहा है। इससे किसान मायूस होकर वापस लौट रहे हैं और फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच रही हैं।
-- -- -
तीन समितियों में छह सौ बोरी यूरिया, फिर भी वितरण नहीं
औरास (उन्नाव)। तीन साधन सहकारी समितियों में यूरिया होने के बाद भी सचिवों की मनमानी से किसानों को नहीं दी जा रही है। किसान प्रतिदिन समिति के चक्कर लगा रहे हैं। सीमऊ व झब्बरा में जहां प्रत्येक में 200 और औरास साधन सहकारी समिति में 500 बोरी का स्टाॅक उपलब्ध है। इसके बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसान रामनरेश, रत्नेश कुमार, रवींद्र कुमार, महेंद्र व सोनू सिंह आदि ने बताया कि खाद समय पर न मिलने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। वह लोग प्रतिदिन समिति पर खाद लेने जाते हैं, लेकिन ताला ही लटकता मिलता है। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार का कहना है कि समिति पर खाद होने के बाद भी अगर सचिव वितरण नहीं कर रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। (संवाद)
-- -- -
मरौंदा परियर में नहीं पहुंची यूरिया
परियर (उन्नाव)। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की साधन सहकारी समिति मरौंदा परियर में गुरुवार को भी यूरिया नहीं पहुंची। यहां पर पांच दिनों से खाद नहीं है। इसके अलावा अब डीएपी की भी मांग बढ़ने पर कमी होने लगी है। गुरुवार को साधन सहकारी समिति सुब्बाखेड़ा व कंजौरा में किसान सुबह से ही खाद के लिए पहुंचे थे। दोपहर तक किसान भूख, प्यास से बेहाल होकर आधार कार्ड के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन पूरे दिन सर्वर नहीं आया। वहीं जिन समितियों में यूरिया नहीं थी, वहां के सचिवों ने बताया कि जल्द यूरिया की रैक आने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -
कृभको की 1500 एमटी की रैक आ गई है। इसका वितरण समितियों में कराया जा रहा है। वहीं एक दो दिन में इफको की 1500 एमटी की नई रैक आने की उम्मीद है। इसके बाद खाद की किल्लत समाप्त हो जाएगी।
शशांक कुमार, जिला कृषि अधिकारी।