फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Female passenger in the booking clerk job

महिला यात्री और बुकिंग क्लर्क में हाथापाई

Sun, 21 Feb 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 21 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Female passenger in the booking clerk job

टिकट देरी से देने को लेकर महिला यात्री और महिला बुकिंग क्लर्क के बीच तीखी तकरार हो गई। स्थिति वाकयुद्ध से हाथापाई तक जा पहुंची। जीआरपी ने आक्रोशित परिजनों को शांत किया और तहरीर लेकर महिला बुकिंग क्लर्क के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। वहीं गुस्साए परिजनों ने स्टेशन परिसर में तोड़फ ोड़ कर हंगामा  किया।

विज्ञापन

गंगाघाट रेलवे स्टेशन की महिला बुकिंग क्लर्क प्रियंका द्विवेदी और आदर्श नगर निवासी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा शैफ ाली के बीच  हाथापाई हुई। शैफ ाली ने बताया कि वह शनिवार दोपहर भाई शिवम के साथ लखनऊ जा रही थी। इसके लिए वह विंडो से टिकट ले रही थी। बुकिंग क्लर्क टिकट कक्ष में बैठे किसी व्यक्ति से बात कर रही थी। उन्होंने टिकट देने में देरी का विरोध करते हुए ट्रेन छूटने की बात कही। इस पर बुकिंग क्लर्क गालीगलौज करने लगी और कक्ष से बाहर निकल कर उससे मारपीट कर सिर के बाल नोंच लिए।
विज्ञापन

वहीं महिला बुकिंग क्लर्क का कहना रहा कि प्रिंटर काम नहीं कर रहा था। इस दौरान महिला यात्री अभद्रता करने लगी और मारपीट पर आमादा हो गई। वहीं शैफ ाली के परिजन वहां पहुंच गए, जो स्टेशन अधीक्षक छोटे लाल से भिड़ गए और टिकट विंडो कक्ष में तोड़फ ोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी एसओ अनिल मिश्रा ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे और महिला यात्री से तहरीर ली। महिला बुकिंग क्लर्क द्वारा पूर्व में भी मारपीट की हुई घटनाओं को देखकर पता चला कि गलती क्लर्क की थी, उसके खिलाफ  मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि यदि रेलवे स्टाफ  द्वारा कोई तहरीर यात्री या उसके परिजनों के विरुद्ध दी जाती है तो जांच कर अभियोग दर्ज किया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed