फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fearing an encounter, fugitive Anshu surrendered in court

Unnao News: एनकाउंटर के डर से भगोड़े अंशू ने कोर्ट में किया समर्पण

Sun, 04 May 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 04 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fearing an encounter, fugitive Anshu surrendered in court
उन्नाव। आपराधिक मुकदमों को छिपाते हुए नाम, पता बदल कर पासपोर्ट हासिल करने वाले अंशू गुप्ता ने एनकाउंटर के डर से शनिवार को मारपीट के दो साल पुराने मुकदमे में कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। एनकाउंटर के हालात बनते देख वह दहशत में था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
विज्ञापन


दही थानाक्षेत्र में शहर की आवास विकास कालोनी के बी-ब्लॉक में रहने वाले अंशू गुप्ता पर सदर कोतवाली में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। विदेश घूमने के लिए अंशू ने आपराधिक मुकदमों को छिपाते हुए पासपोर्ट के लिए 23 अगस्त 2022 को अमित कुमार गुप्ता के नाम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन में उसने अपना पता सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी क्षेत्र के कुद्दूखेड़ा गांव दर्शाया था। छह सितंबर 2022 को उसे पासपोर्ट जारी हुआ था।
विज्ञापन

बाद में एक शिकायत पर जांच हुई तो अमित कुमार गुप्ता का उपनाम अंशू गुप्ता होने और उस पर कई मुकदमे दर्ज होने का खुलासा हुआ। इसके बाद तत्कालीन मगरवारा पुलिस चौकी इंचार्ज इंद्रदेव उपाध्याय ने अमित कुमार उर्फ अंशू गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। न्यायालय में हाजिर न होने पर एसपी दीपक भूकर ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए डीएम को संस्तुति के लिए आख्या भेजी। डीएम की संस्तुति पर उसे गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए 23 अप्रैल 2025 को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से अंशू ने पुलिस से बचने के लिए कई हथकंडे अपनाए लेकिन वह सफल नहीं हो सका। नौ दिनों में उसके व उसके गुर्गों पर सदर व गंगाघाट कोतवाली में पांच और मुकदमे दर्ज किए। इनमें अंशू गुप्ता के अलावा उसके नौ साथियों को नामजद किया गया। पुलिस का शिकंजा कसने और एक के बाद एक लगातार कई मुकदमे दर्ज हुए तो अंशू को एनकाउंटर का डर सताने लगा। इसी भय से उसने वर्ष 2023 में दर्ज हुए मारपीट व धमकी के एक मुकदमे में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में शनिवार दोपहर करीब एक बजे आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed